बॉलीवुड

बेटे को जन्म देकर दुनिया छोड़ गई थीं स्मिता पाटिल, ऐसी रही एक्ट्रेस की जिंदगी

स्मिता पाटिल हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में सी एक थीं। उनकी शानदार अदाकारी की तो जानी-मानी अभिनेत्री रेखा भी कायल थीं। हालांकि स्मिता पाटिल ने बहुत ही जल्द इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 17 अक्टूबर 1955 को महाराष्ट्र के पुणे शहर में जन्मीं स्मिता पाटिल ने अपने छोटे से फिल्मी करियर में बहुत बड़ा बड़ा नाम कमा लिया था। स्मिता पाटिल के माता-पिता शिवाजीराव पाटिल और विद्याताई पाटील एक मशहूर परिवार से संबंधित थे।

smita patil

स्मिता पाटिल ने अपनी स्कूल की शिक्षा पुणे में रहकर ही की। पुणे में शिक्षा पूरी होने पर वह कला और मनोरंजन की दुनिया में अपने भविष्य के लिए तैयार थीं। स्मिता पाटिल आगे चलकर भारतीय पैरेलल सिनेमा की रानी के रूप में सम्मानित की गईं। स्मिता पाटिल ने अपने छोटे करियर में खूब नाम कमाया था। लेकिन स्मिता पाटिल की जिंदगी काफी कठिनाइयों से भरी रही। आज हम आपको स्मिता पाटिल के जीवन से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहे हैं।

स्मिता पाटिल का फिल्म उद्योग में प्रवेश

स्मिता पाटिल की गिनती फिल्मी इंडस्ट्री के बहुत ही बेहतरीन कलाकारों में की जाती है। स्मिता पाटिल ने अपने करियर में कला सिनेमा के साथ बॉलीवुड की मसाला फिल्मों में भी अपने अभिनय का कमाल दिखाया। स्मिता पाटिल ने अपने करियर की शुरुआत एक न्यूज़ रीडर के तौर पर की थी। साल 1970 में उन्होंने दूरदर्शन के लिए एंकर के रूप में काम करना शुरू किया था और फिर चार साल बाद उन्होंने मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा। यह उनकी दमदार एक्टिंग का ही कमाल था कि वह कुछ ही सालों में ना सिर्फ हिंदी बल्कि मराठी सिनेमा का भी नाम ही चेहरा बन गईं। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

स्मिता पाटिल के द्वारा प्राप्त किए गए प्रमुख सम्मान और पुरस्कार

स्मिता पाटिल ने अपने छोटे करियर में करीब 80 फिल्मों में काम किया, जिनमें से ज्यादातर हिट रहीं। उन्होंने चक्र और भूमिका जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से राष्ट्रीय पुरुस्कार जीता। इसके बाद फिल्म जैत रे जैत, चक्र और उंबरठा के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड को भी जीत चुकी हैं। स्मिता पाटिल ने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बना ली थी।

स्मिता पाटिल की शादी

स्मिता पाटिल अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहीं। उनका रिश्ता मशहूर अभिनेता राज बब्बर के साथ चर्चाओं में रहा। दोनों ने शादी भी कर ली थी। 70 और 80 के दशक के जाने-माने अभिनेता राज बब्बर पर स्मिता पाटिल का दिल आ गया था। दोनों के बीच नजदीकियां 1982 में फिल्म “भीगी पलकें” के दौरान बढ़ी थी। लेकिन स्मिता पाटिल के लिए राज बब्बर को पाना कोई आसान नहीं था क्योंकि राज बब्बर पहले से ही शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता थे। तभी उनका रिश्ता चर्चा और अफवाहों का विषय बन गया था।

राज बब्बर की पहली शादी नादिरा बब्बर से हुई थी। ऐसे में राज बब्बर और स्मिता पाटिल के रिश्ते पर सवाल खड़े होने लगे थे और दोनों के रिश्ते पर काफी कुछ कहा जाने लगा था। विवाद के बावजूद भी राज बब्बर ने अंत में स्मिता पाटिल से शादी की। स्मिता पाटिल संग विवाह के बंधन में बंधने के लिए राज बब्बर ने अपनी पत्नी नादिरा बब्बर का साथ छोड़ दिया था।

बेटे के जन्म के कुछ दिनों बाद हो गया था स्मिता पाटिल का निधन

शादी के बाद स्मिता पाटिल और राज बब्बर 1986 में बेटे प्रतीक बब्बर के माता-पिता बने, जो अब एक अभिनेता हैं। लेकिन बेटे के जन्म के कुछ दिनों बाद ही स्मिता पाटिल खुद इस दुनिया से अलविदा हो गईं। बेटे के जन्म के 15 दिनों के बाद 13 दिसंबर 1986 को मुंबई में स्मिता पाटिल का प्रेगनेंसी में कुछ समस्याओं के चलते निधन हो गया था।

Back to top button