बॉलीवुड

पति के मौत के बाद बच्चों के साथ वेकेशन पर थीं मंदिरा बेदी, छुट्टियां मनाकर लौटीं तो हुआ ऐसा स्वागत

मंदिरा बेदी बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। मंदिरा बेदी उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने टीवी की दुनिया से लेकर क्रिकेट सीरीज होस्ट करने तक, हर रोल को बड़ी ही खूबसूरती से निभाया है। दूरदर्शन के शो “शांति” से अपनी पहचान बनाने वाली मंदिरा बेदी पहली महिला स्पोर्ट्स एंकर थीं। मंदिरा बेदी अपनी फिटनेस और बेबाक बयानों की वजह से भी जानी जाती हैं।

वहीं सोशल मीडिया पर भी मंदिरा बेदी काफी पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया पर मंदिरा बेदी की फिटनेस और खूबसूरती लोगों को खूब आकर्षित करती है। वहीं मंदिरा बेदी अपने बच्चों के साथ टाइम बिताना भी पसंद करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस विदेश से भारत लौटी हैं। भारत में आते ही उनका कुछ ऐसा स्वागत हुआ जिसे देखकर वह दंग रह गईं। एक्ट्रेस ने इस दौरान का अनुभव शेयर किया है।

बच्चों के साथ वेकेशन पर थीं मंदिरा बेदी

आपको बता दें कि हाल ही में मंदिरा बेदी अपने दोनों बच्चों के साथ वेकेशन मनाने के लिए विदेश गई हुई थीं। एक्ट्रेस ने इस दौरान खूब एंजॉय किया और इस दौरान की तस्वीरें और वीडियोज भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। इस दौरान मंदिरा बेदी बेहद खुश नजर आ रही थीं। कुछ दिनों पहले ही मंदिरा बेदी ने अपने पति राज कौशल की दूसरी बरसी पर एक भावुक कर देने वाला नोट शेयर किया था। इस शादी से कपल का वीर नाम का एक बेटा है। इसके अलावा एक बेटी भी है, जिसका नाम तारा है। एक्ट्रेस ने बेटी को एडॉप्ट किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)


लेकिन जब वह छुट्टियां मना कर वापस भारत वापस आईं तो एयरपोर्ट पर उनका ऐसा स्वागत किया हुआ जिसे देखकर दंग रह गईं। दरअसल मंदिरा बेदी का मुंबई एयरपोर्ट पर एक्सपीरियंस इस बार बहुत ही खराब रहा था, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को इसकी जानकारी भी दी थी। मंदिरा बेदी का यह पोस्ट काफी चर्चा में आ गया है।

मंदिरा बेदी ने शेयर किया एक्सपीरियंस

मंदिरा बेदी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए यह बताया कि ” दो हफ्ते, 3 देश और 6 एयरपोर्ट्स के बाद मैं मुंबई एयरपोर्ट पर अपने बच्चों के साथ जब उतरी तो भयानक दृश्य था। स्क्रीन पर किसी भी फ्लाइट को लेकर कोई डिटेल्स सामने नहीं आ रही थी। कन्वेयर बेल्ट्स पर भी कोई जानकारी नहीं थी। बेचारे यात्रियों की हालत असहाय जैसी हो गई थी और किसी को भी कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि किस दिशा में जाना है।”

मंदिरा बेदी ने अपनी पोस्ट में आगे यह लिखा कि “करीब एक घंटे तक इधर-उधर भटकने के बाद और लोगों से पूछताछ करने के बाद जाकर मैंने एक बेल्ट पर अकेला सूटकेस पड़ा देखा जो मेरा था। इसी तरह दूसरे पर मेरा एक और बैग वहां पड़ा हुआ था। वाह, घर पर क्या स्वागत हुआ है।” मंदिरा बेदी की बातों से साफ मालूम हो रहा है कि वह मुंबई एयरपोर्ट की सर्विस से कुछ खास प्रभावित नजर नहीं आ रही हैं। वह बिना किसी वजह हुई अव्यवस्था की शिकायत कर रही है। अब सोशल मीडिया पर मंदिरा बेदी का यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Back to top button