राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इन 4 राशियों के लिए वरदान के समान रहेगा नया सप्ताह, जागेगी सोई हुई किस्मत

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओं का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 3 जुलाई से 9 जुलाई 2023 तक

mesh

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो पूर्णतः सफल रहेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है बाजार व शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आपके धन की आवक बढ़ेगी। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। जिससे फालतू कामों में खर्च की अधिकता होगी। खूब मेहनत करने का मौका मिलेगा।

प्यार के विषय में : आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति अच्छी रहेगी।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में प्रमोशन और अन्य लाभ मिलने की संभावना है।

हेल्थ के विषय में : आंखों में दर्द होगा या पैर में चोट लगने के योग बन सकते हैं इसलिए सावधानी बरतें।

Taurus

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं भाइयों से विवाद बढ़ने न दें। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है। शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ा कार्य करने पर जातक की ख्याति में वृद्धि हो सकती है। सप्ताहांत कार्य व्यापार में उन्नति एवं शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के योग हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में विजय मिलने की सम्भावना है। आपके लिए व्यवसायिक सफलता के योग बनेंगे।

प्यार के विषय में : लव लाइफ रोमांटिक रहने वाली है। अपने प्रेमी को प्रपोज करने का सही समय है। रिस्पांस पॉजिटिव होगा।

करियर के विषय में : नौकरी में बदलाव का अवसर मिल सकता है। इस समय कोई नई नौकरी ज्वाइन करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

हेल्थ के विषय में : मानसिक उथल-पुथल बनी रहेगी। अंतर्मन बेचैन रहेगा। स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सप्ताह के आरंभ में साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय भी सराहनीय रहेंगे। घर परिवार में मांगलिक कार्य की स्थितियां बन सकती है। घर परिवार के लोग बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्यों में निरन्तर सहयोग प्रदान कर सकते है। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति की संभावना है। समय का पूरा सदुपयोग करें और बाहर जाना चाहते हैं तो इस समय में जा सकते हैं।

प्यार के विषय में : आप में आया बाहरी और आंतरिक परिवर्तन आपके प्रेम संबंध में नया दृष्टिकोण प्रदान करेगा।

करियर के विषय में : करियर के क्षेत्र में मन मुताबिक परिणाम प्राप्त करेंगे। नौकरी में प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : आपको किसी बड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह का आरंभ मकान-वाहन के क्रय से संबंधित संकल्प पूरे करवा सकता है किंतु किसी न किसी कारण से आपका मन अशांत रहेगा। व्यापारिक दृष्टीकोण से आपके लिए शुभ समय रहेगा। आपके बिगड़े हुए काम पूरे हो सकते हैं। आप लंबी दूरी की यात्राएं भी करेंगे, जिससे आपको नया हौसला मिलेगा।

प्यार के विषय में : अपने पार्टनर को अपने प्यार का एहसास करवाएं।

करियर के विषय में : जो जातक व्यापार के क्षेत्र में हैं उनके लिए यह सप्ताह लाभप्रद रहने वाला है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह मधुमेह जातकों को अपना खास ख्याल रखना है। डॉक्टर द्वारा बताई गयी नियमित दिनचर्या का पालन अवश्य करना है।

Leo

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। पारिवारिक स्तर पर खुद में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। कार्य-व्यापार में उतार-चढ़ाव के साथ चुनौतियां बीच-बीच में आयेगी। जिससे जातक तनाव महसूस कर सकता है। इस सप्ताह आपका भाग्य मजबूत रहेगा। कई कामों को सरलता से बना पाने में सफल रहेंगे।

प्यार के विषय में : लव लाइफ आगे बढ़ेगी। शादी के लिए प्रपोजल भी दे सकते हैं।

करियर के विषय में : नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की दृष्टि से अवसर बेहतर हैं।

हेल्थ के विषय में : इस हफ्ते सेहत के प्रति सावधानी रखना जरूरी होगा।

Virgo

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। आप अपनी सूझ-बूझ से नये कार्यों को नई दिशा देने में सफल होंगे। घूमने-फिरने या विदेश की यात्रा का भी योग है। धर्म-कर्म में जातक की रुचि बढ़ सकती है। सप्ताह के मध्य साहस पराक्रम की वृद्धि होगी। कुटुंब की किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपका रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगा। आपके कहे बिना भी वे आपका हाल समझ जाएंगे।

करियर के विषय में : करियर में आगे बढ़ने रहने का लगातार प्रयास करना होगा।

हेल्थ के विषय में : ये हफ्ता आपके स्वास्थ्य के मामले में पहले से काफी बेहतर रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह के शुरुआत में अपने काम पर ध्यान देने में फायदा होगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी बड़ी प्रतिस्पर्धा में सफलता मिल सकती है। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में खर्चों पर ध्यान देंगे, लेकिन खुशी मिलेगी। आप सबके आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे, आपको जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता हो जाएगी।

प्यार के विषय में : विवाहितों के गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ने की संभावना प्रबल हो रही है।

करियर के विषय में : इस हफ्ते करियर और नौकरी के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

हेल्थ के विषय में : कुछ जातकों को त्वचा संबंधित परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह आपका मन थोड़ा अशांत रह सकता है लेकिन सप्ताह का मध्य आते-आते चुनौतियां थोड़ी कम हो सकती है। जिससे जातक राहत महसूस कर सकता है। आपकी कुछ गुप्त योजनाएं आपके साथी कर्मचारियों द्वारा खराब की जा सकती हैं वे आपके खिलाफ कोई गुप्त योजना बना सकते हैं, इसलिए उनसे सावधान रहें। आपकी आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। आपकी आय के नवीन श्रोत बनेंगे।

प्यार के विषय में : अपने पार्टनर के साथ कुछ गुदगुदाते हुए रोमांटिक क्षणों को बिता सकते है।

करियर के विषय में : करियर में सफलता मिलेगी। तरक्की और प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : आपकी सेहत में हल्के-फुल्के उतार-चढ़ाव आएंगे, जिनके लिए आपको सावधानी बरतनी चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आपको यात्रा से लाभ मिल सकता है। निर्माण कार्यों एवं ठेकेदारी के कार्यों में अनावश्यक तर्क-वितर्क से परेशानियाँ बढ़ सकती है। इसलिए सावधानीपूर्वक चुनौतियों का सामना करने का प्रयास करें। मानसिक शांति तो रहेगी परंतु असंतोष भी रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। भाइयों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

प्यार के विषय में : लिव इन पार्टनर के लिए यह समय मुश्किलों भरा हो सकता है।

करियर के विषय में : नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में उत्तम सफलता मिलने के योग बनेंगे।

हेल्थ के विषय में : सिर, कंधे और पीठ में दर्द हो सकता है। दिल-दिमाग में घबराहट हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

सप्ताह के शुरुआत में लंबी यात्रा के योग बनेंगे। मन में धार्मिक विचार चलते रहेंगे। इन्कम में बढ़ोतरी होने से हर्ष की भावना मन में रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी, नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दोस्त से उधार लेने से बचें। पारिवारिक संबंधों को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में दूसरे आपसे प्रेरणा ले सकते हैं। बॉस से इन्क्रीमेंट के लिए मीटिंग करनी पड़ सकती है।

प्यार के विषय में : रोमांस के लिए सप्ताह अच्छा है बशर्ते आप पैसे के मामलों को प्राथमिकता न दें।

करियर के विषय में : नौकरी में बड़ प्रमोशन मिलने की संभावना है। नए क्षेत्रों में भी व्यापार करने के अवसर प्राप्त होंगे।

हेल्थ के विषय में : शरीर में आलस्य बढ़ेगा। शरीर के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस हफ्ते विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी आपको कड़ी चुनौती दे सकते है। इसलिए सोच-समझकर ही कार्यों को गति प्रदान करें। इस सप्ताह की शुरुआत में आपका लंबे समय से रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। कार्यों को नई दिशा देने के लिए निरन्तर क्रियाशील बनें रहें। सप्ताह के मध्य में आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलने की संभावना है। छुट्टी पर जाने से खर्चा हो सकता है। नए घर में शिफ्ट कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन ट्रैवलिंग पर जाने को लेकर कोई बहस हो सकती है।

करियर के विषय में : नौकरी में स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार भी उन्नति करेगा।

हेल्थ के विषय में : अनियमित दिनचर्या से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। कोई न कोई विकार लगा रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह परिवार में कलह क्लेश की संभावना बन सकती है। किसी पर अति विश्वास न करें नहीं तो उससे परेशानी मिलने का भी योग है। विद्यार्थियों का मन भी पढ़ाई-लिखाई में कम लग सकता है। बातचीत में संयत रहें, वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे। खर्च में वृद्धि हो सकती है। रिश्तेदारों को आपका केयरिंग व्यवहार पसंद आएगा। इस सप्ताह जल्दबाजी में निवेश करने से बचें।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में खूबसूरत पल आएंगे। रोमांस भी बढ़ेगा।

करियर के विषय में : पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों को लाभ मिल सकता है। आप एक नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : खान-पान पर ध्यान न देने से सेहत बिगड़ सकती है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 3 जुलाई से 9 जुलाई का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 3 जुलाई से 9 जुलाई का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 3 जुलाई से 9 जुलाई’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>