बॉलीवुड

बेटे के करीब नहीं जा पा रहीं भारती सिंह, कॉमेडियन का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, जानिए क्या है वजह

भारती सिंह भारत की सबसे मशहूर महिला कॉमेडियन हैं। आज भारती सिंह जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने अपने जीवन में कड़ी मेहनत और संघर्ष की है। आज वह अपने हुनर के दम पर ही लोगों की फेवरेट कॉमेडियन हैं। कॉमेडियन भारती सिंह अपने फैंस का मनोरंजन करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। भारती सिंह जितनी बेहतरीन कॉमेडियन हैं, उतनी ही शानदार मां भी हैं।

भारती सिंह एक बेटे की मां हैं, जिसका नाम लक्ष्य है, जिसको वह प्यार से गोला बुलाती हैं। भारती सिंह अपने बेटे से बहुत ज्यादा प्यार करती हैं और उसके लिए उन्होंने अब काम भी करना कम कर दिया है। भारती सिंह पहले ज्यादातर हर शो में नजर आती थीं परंतु वह सिर्फ कुछ प्रोजेक्ट में ही काम करती हुई दिखती हैं और बाकी का समय अपने घर पर बेटे गोला के साथ व्यतीत करती हैं।

भारती सिंह का यूट्यूब पर चैनल भी है, जहां पर वह अपने परिवार से जुड़ी जानकारी व्लॉग में शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि वह बीमार पड़ गई हैं। उन्हें बुखार हो गया था। भारती सिंह ने इस बारे में फैंस को बताया। उन्होंने व्लॉग शेयर किया और अपने बुखार के बारे में बताते हुए कॉमेडियन रोने लगीं।

बुखार में बेटे से दूर रहीं भारती

भारती सिंह ने कहा कि वह बहुत दिनों से बीमार हैं और उनका घर सुनसान हो गया है। भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया उनका पूरा ख्याल रखते हैं। हालांकि, भारती सिंह को एक चीज का दुख है कि इन दिनों वह अपने बेटे गोला से दूर रहती हैं। भारती सिंह ने कहा कि “मैं गोला को गोद नहीं ले पा रही हूं और मैं उससे दूर हूं। वह रूम में आने की कोशिश करता है लेकिन मैं उसे दूर ही रख रही हूं, ताकि उसे कोई इंफेक्शन ना हो।”

बता दें कि इस दौरान भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया उनका पूरा ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने ना सिर्फ भारती का ध्यान रखा बल्कि गोला को भी संभाला। भारती सिंह ने अपने पति हर्ष की तारीफ करते हुए कहा कि जो खुद कभी समय पर नहीं उठता और कितनी बार उठाने पर भी नींद नहीं खुलती वह रात भर उठकर मेरा ध्यान रख रहा था। वैसे अब भारती सिंह की तबीयत में सुधार है और वह अब दोनों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

फिल्म “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” में भारती सिंह का कैमियो

आपको बता दें कि करण जौहर की फिल्म “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” बहुत ही जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में भारती सिंह का कैमियो भी है। भारती सिंह ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि एक दिन अचानक करण जौहर की टीम से उन्हें कॉल आया और कहा कि फिल्म के एक एड सीक्वेंस के लिए उन्हें और हर्ष को करण की फिल्म में काम करने का मौका मिल रहा है। बता दें कि “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” के जरिए करण काफी समय बाद बतौर डायरेक्टर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन, धर्मेंद्र, शबाना आज़मी मुख्य रोल में नजर आएंगे।

Back to top button