बॉलीवुड

दीपिका सिंह ने मुंबई की बारिश के लिए मजे, सड़क पर झूमकर नाचीं, लोग बोले- भाभो आती होगी अभी रुक

दीपिका सिंह छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। यह अपनी खूबसूरती और अदाकारी के साथ अपने शानदार डांस के लिए भी जानी जाती हैं। दीपिका सिंह ने टीवी के मशहूर धारावाहिक “दीया और बाती हम” के जरिए एक अच्छी खासी पहचान बनाई है। वहीं दीपिका सिंह की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। इन्होंने अपनी अदाकारी से लाखों करोड़ों फैंस को दीवाना बनाया है।

दीपिका सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और लगातार तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इन दिनों दीपिका सिंह मुंबई की बारिश का मजा ले रही हैं। उन्होंने बारिश एंजॉय करते हुए कई तस्वीरों को साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्हें बारिश में सड़क पर डांस करते हुए देखा जा रहा है।

मुंबई की बारिश के मजे लेती नजर आईं दीपिका सिंह

दरअसल, दीपिका सिंह ने यह तस्वीरें और वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। वीडियो में उन्हें बारिश में सड़क के बीचो-बीच डांस करते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान, करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म “दिल तो पागल है” के गाने “चक धूम धूम” पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

आप वीडियो में देख सकते हैं कि दीपिका सिंह डेनिम शॉर्ट्स और व्हाइट शर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं। वह नंगे पैर सड़क के बीचो-बीच जमकर डांस करती हुई दिख रही हैं।

दीपिका सिंह ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “जब बारिश हो रही हो तो मैं खुद को कैसे रोक सकती हूं। भारी बारिश के कारण में म्यूजिक सुन नहीं पा रही थी लेकिन मुझे यह सॉन्ग बहुत पसंद है, तो जैसे तैसे मैंने स्टेप्स साउंड के साथ साथ मैच किए। मैंने इसे बहुत एंजॉय किया। #mumbai #monsoonseason.”

फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Singh (@deepikasingh150)

दीपिका सिंह के द्वारा शेयर की गई यह तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। दीपिका सिंह के इस डांस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। इस डांस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट करते हुए यह लिखा कि “आपको डांस करना नहीं आता है।”

वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए यह लिखा है कि “आप इस तरह का डांस क्यों कर रही हैं।” वहीं कुछ लोगों ने उनके शो दीया और बाती के उनके कैरेक्टर आईपीएस संध्या राठी का हवाला देते हुए कहा कि यह अच्छा नहीं लग रहा है। एक यूजर ने यह लिखा कि “भाभो आती होगी, अभी रुक।” इसी तरह से लोग इस डांस वीडियो पर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

संध्या राठी का किरदार निभाकर घर-घर में हुईं मशहूर

आपको बता दें कि टीवी का मशहूर धारावाहिक “दीया और बाती हम” में दीपिका सिंह ने संध्या राठी का किरदार निभाया था और इस किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया था। इसमें संध्या राठी ने आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस शो में अनस रशीद को संध्या के पति के रोल में देखा गया था, उनके किरदार का नाम सूरज था।

Back to top button