Spiritual

सिर्फ बेलपत्र ही नहीं ये पत्ते भी शिवजी को हैं बेहद प्रिय, चढ़ाने से भोलेनाथ होते हैं प्रसन्न

सावन के महीने को भगवान शिव जी की भक्ति का महीना भी कहा जाता है। इस बार सावन का महीना 4 जुलाई 2023 मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। यह महीना देवों के देव महादेव को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने का बहुत अच्छा समय है। इस बार भक्तों को भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए 2 महीने मिलेंगे। इसके साथ ही इस बार 8 सावन सोमवार भी होंगे। पूरे सावन के महीने में, विशेषकर सावन सोमवार के दिन भगवान शिव जी की विधि विधान से अभिषेक किया जाता है।

सावन के महीने में भगवान शिव जी को प्रसन्न करने के लिए भक्त शिवलिंग पर भोलेनाथ की प्रिय चीजें जैसे- बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल आदि चढ़ाते हैं। ऐसा बताया जाता है कि यह फूल पत्तियां चढ़ाना भोलेनाथ को प्रसन्न करने का सबसे आसान उपाय है। जो व्यक्ति भक्ति भाव से भगवान शिव जी को सूखे पत्ते भी चढ़ा देता है, तो वह उतने में ही उससे प्रसन्न होकर उसके जीवन के सारे कष्ट दूर कर देते हैं।

आज हम आपको इस पोस्ट के जरिए कुछ ऐसी पत्तियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें शिवलिंग पर चढ़ाने से आपकी हर मनोकामना भोलेनाथ पूरी कर देंगे।

शिवजी को बेलपत्र है बेहद प्रिय

आपको बता दें कि बेलपत्र का पत्ता भगवान शिव जी को अत्यंत प्रिय है। एक भोलेनाथ ही हैं जो बेलपत्र और एक लोटा जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शिवजी की पूजा-अभिषेक में बेलपत्र का उपयोग जरूर होता है। जो व्यक्ति भगवान शिवजी को बेलपत्र अर्पित करता है, उसे महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। महादेव की पूजा में भक्त कई चीजें अर्पित करते हैं, लेकिन बेलपत्र के बिना उनकी उपासना अधूरी मानी जाती है। इसके अलावा कुछ अन्य पेड़ों की पत्तियां भी हैं, जिन्हें शिवलिंग पर चढ़ाना बहुत शुभ फल देने वाला माना जाता है।

शमी के पत्‍ते

भगवान शिव जी को शमी के पत्ते भी बेहद प्रिय हैं। सावन के महीने में रोजाना सुबह शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं और इसके बाद बेलपत्र के साथ ही शमी के पत्ते भी चढ़ाएं। इससे महादेव की कृपा बनी रहेगी। इसके साथ ही कुंडली में कई दोष भी दूर हो जाते हैं। बता दें ऐसी मान्यता है कि शमी के पेड़ का संबंध शनि देव से है। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए भी शमी के पेड़ की पूजा की जाती है और शमी के पत्ते चढ़ाए जाते हैं।

धतूरे के पत्ते

भगवान शिवजी की पूजा में धतूरे का उपयोग जरूर किया जाता है। शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाना बहुत महत्वपूर्ण फल देने वाला माना गया है परंतु बहुत कम ही लोग ऐसे होंगे जिनको इस बात की जानकारी होगी कि धतूरे के पत्ते भी पूजा में चढ़ाना शिव कृपा दिलाता है। अगर धतूरे के पत्ते शिवलिंग पर चढ़ाया जाए तो इससे भक्तों के बुरे विचार और बुरी भावनाएं नष्ट हो जाते हैं और उसकी सोच सकारात्मक बनती है।

आंकड़े के पत्ते

भगवान शिवजी की पूजा में आंकड़े के फूल या आक के फूलों का उपयोग भी किया जाता है। सावन के महीने में भगवान शिव जी को आंकड़े के पत्ते चढ़ाएं। ऐसा करने से जीवन में जो भी समस्या चल रही हैं, वह भोलेनाथ की कृपा से दूर हो जाएंगी।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ https://ciesas.edu.mx/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d