विशेष

सर्जरी के बाद धोनी का सामने आया पहला वीडियो, बेटी जीवा संग खेलते दिखे कैप्टन कूल

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हुए लगभग 3 साल पूरे हो चुके हैं परंतु इसके बावजूद भी दुनियाभर में धोनी के चाहने वालों की संख्या बहुत अधिक है। वर्तमान समय में धोनी को किसी के परिचय की जरूरत नहीं है। हर कोई इंसान इनको अच्छी तरह से जानता है। महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम के लिए जो किया है, वह क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।

धोनी के शानदार प्रदर्शन से हर कोई प्रभावित है। क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी एक लंबा सफर तय कर चुके हैं। उन्होंने अपने बल्ले के साथ बेहतर प्रदर्शन करते हुए कठिन परिस्थितियों में भारत को हार का सामना करने से बचाया। वही इंडियन प्रीमियर लीग के हालिया सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को एमएस धोनी ने फिर से चैंपियन बनाया। पांच बार ट्रॉफी जीतकर चेन्नई ने सबसे ज्यादा आईपीएल जीतने के मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

आपको बता दें कि आईपीएल 2023 के शुरुआत से ही महेंद्र सिंह धोनी घुटने की तकलीफ के साथ खेलते हुए नजर आए। इस वजह से वह बल्लेबाजी क्रम में भी अधिक ऊपर बैटिंग करने नहीं उतरे। चेन्नई सुपर किंग्स अब आईपीएल इतिहास में मुंबई के साथ पहले नंबर पर सर्वाधिक 5 बार ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन चुकी है। सीजन खत्म होने के बाद मुंबई में महेंद्र सिंह धोनी ने घुटने की सर्जरी कराई।

इसी बीच घुटने का ऑपरेशन कराने के बाद महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसे फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

रांची में वक्त बिता रहे हैं धोनी

दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल अपने परिवार के साथ रांची में समय बिता रहे हैं। मुंबई में घुटने का ऑपरेशन कराने के बाद महेंद्र सिंह धोनी होमटाउन रांची रवाना हो गए थे। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से उनकी सेहत को लेकर जानकारी भी शेयर की गई थी। ऐसा बताया गया था कि उनकी सर्जरी सफल रही और वह बेहतर रिकवरी कर रहे हैं। इसी बीच सर्जरी के बाद महेंद्र सिंह धोनी का पहला वीडियो सामने आया है। अब पत्नी साक्षी ने महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो पोस्ट कर फैंस अपडेट दिया।

धोनी का वीडियो आया सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)


महेंद्र सिंह धोनी का जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि माही वीडियो में अपनी बेटी जीवा और डॉगी के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान धोनी काफी आसानी से चलते हुए नजर आए। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि धोनी सर्जरी के बाद काफी तेजी से रिकवर कर रहे हैं। आपको बता दें कि धोनी अक्सर अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ समय बिताते नजर आते हैं। धोनी के इस वीडियो को उनकी पत्नी साक्षी ने साझा किया है। वीडियो में धोनी अपने पालतू कुत्तों के साथ खेलते दिखाई दे रहे हैं।

धोनी के संन्यास पर संशय

महेंद्र सिंह धोनी के बारे में ऐसा माना जा रहा था कि इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के बाद वह संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कमेंट्री के दौरान जब भी उनसे यह सवाल पूछा गया, तो अपने ही स्टाइल में महेंद्र सिंह धोनी ने इसको टाल दिया। महेंद्र सिंह धोनी ने बयान में गोल-मोल बातें की, फिटनेस का हवाला दिया। लेकिन साफ कुछ भी नहीं कहा। फिलहाल धोनी सर्जरी के बाद आराम करेंगे।

Back to top button