बॉलीवुड

परिणीति-राघव की सगाई में प्रियंका चोपड़ा का स्वैग, ‘देसी गर्ल’ के अंदाज ने लूटी सारी लाइमलाइट

बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस और परिणीति चोपड़ा की सगाई 13 मई को हुई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बता दें, परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई में कुछ चुनिंदा मेहमान शामिल हुए थे। वही परिणीति चोपड़ा की बहन यानिकि पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अमेरिका से भारत लौटी जिन्होंने अपनी खूबसूरती और मौजूदगी से हर किसी का दिल जीत लिया। बता दे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में सबसे ज्यादा प्रियंका चोपड़ा लाइमलाइट में रही। वहीं उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही। तो आइए देखते हैं प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें…

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा बेहद ही हसीन लग रही है। जैसे ही प्रियंका सज धज कर सगाई में शामिल हुई तो पैपराजी वाले उनकी जमकर तस्वीरें क्लिक करने लगे।

priyanka chopra

इस दौरान प्रियंका ने भी एक से बढ़कर एक पोज दिए जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। देखा जा सकता है कि प्रियंका नियॉन येलो कलर की रफल साड़ी में बड़ी कमाल लग रही थी। इस दौरान उनके खूबसूरत अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया।

priyanka chopra

इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा के साथ भी जमकर तस्वीरें क्लिक करवाई जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस दौरान प्रियंका ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हल्का मेकअप लिया था, साथ ही खुले बाल किए हुए थे जिसमें वह बेहद हसीन लग रही थी।

priyanka chopra

बता दे प्रियंका चोपड़ा की मौजूदगी ने इस सगाई में चार चांद लगा दिए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हुई तो फैंस भी उनकी अदायगी की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी चोपड़ा नहीं दिखाई दी।

priyanka chopra

बता दे प्रियंका चोपड़ा ने सगाई के बाद सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी साझा की जिसमें परिणीति और राघव चड्ढा नजर आ रहे हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि, ”बधाई हो टिशा और राघव… मैं शादी का इंतजार नहीं कर सकती. आप दोनों और परिवार के लिए बेहद खुश हूं। परिवार के साथ मिलकर बहुत अच्छा लगा।”

priyanka chopra

इसके अलावा भी प्रियंका चोपड़ा ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की जिसमें वह अपने परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रही है। इस दौरान प्रियंका की कई तरह के अलग-अलग तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फैंस भी खूब खुश हुए।

priyanka chopra

इसी बीच बात की जाए प्रियंका चोपड़ा के काम के बारे में तो वह इन दिनों हॉलीवुड वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आ रही है जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया। बता दे प्रियंका कि यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

priyanka chopra

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा के पास कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट है। वही प्रियंका के पास बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ भी है जिसमें वह पॉपुलर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ मुख्य किरदार में नजर आएंगी।

Back to top button