बॉलीवुड

कपूरथला हाउस में हुईं परिणीति और राघव की सगाई, कपल के रोमांटिक अंदाज ने जीता फैंस का दिल

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा की सगाई हो गई है। गौरतलब है कि, काफी लंबे समय से यह दोनों अफेयर को लेकर सुर्खियों में थे, हालांकि इन्होंने अभी तक अपने अफेयर पर मुहर नहीं लगाई थी। अब इसी बीच 13 मई को इन्होंने अपनी परिवार की मौजूदगी में सगाई रचा ली है जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तो आइए देखते हैं कपल की खूबसूरत तस्वीरें…

परिवार की मौजूदगी में की सगाई

parineeti chopra

बता दें, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की। देखा जा सकता है कि इस सगाई में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारे शामिल हुए। इसके अलावा परिणीति चोपड़ा की बड़ी बहन और पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अमेरिका से भारत लौट आई है।

parineeti chopra

बता दे परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई में पंजाब के सीएम भगवंत मान, मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटी शामिल हुए। रिपोर्ट की मानें तो राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने अपनी सगाई में करीब 150 मेहमान को बुलाया था जिसमें उनके करीबी रिश्तेदार और कुछ खास दोस्त थे।

parineeti chopra

एक दूजे संग खूबसूरत लगे राघव और परिणीति

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा एक दूसरे के साथ बहुत ही खूबसूरत लग रहे हैं। इस खास मौके पर राघव चड्ढा ने पवन सचदेव का डिजाइनर आउटफिट्स पहना हुआ था जबकि परिणीति ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ ड्रेस पहना था जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही है।

parineeti chopra

बता दे जैसे ही परिणीति और राघव चड्ढा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फैंस भी उन्हें लगातार बधाई देने लगे। ख़ास बात ये हैं कि, सगाई के बाद परिणीति और राघव चड्ढा खुद पैपराजी से मुलाकात करने आए जहां पर इन दोनों ने हाथ जोड़कर सभी का शुक्रिया अदा किया, साथ ही मिठाई भी बांटी।

parineeti chopra

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, परिणीति और राघव ने एक साथ कई रोमांटिक अंदाज में दिखाई दिए। परिणीति चोपड़ा ने खुद ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि, “जिस पल का मुझे इंतजार था… और मैंने हां कह दी।” वहीं राघव चड्ढा ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की। बता दें राघव और परिणीति की जोड़ी ने हर किसी का दिल जीत लिया। फैंस के साथ साथ सेलेब्स भी कपल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

parineeti chopra

ऐसे एक दूसरे के करीब आए थे दोनों

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा काफी लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। कहा जा रहा है कि, इन दोनों ने यूके में एक साथ पढ़ाई की थी। जहां परिणीति चोपड़ा मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल में पढ़ाई कर रही थी जबकि राघव राघव चड्ढा लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स की पढाई कर रहे थे।

parineeti chopra

यह दोनों जनवरी में लंदन में हुए यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर अवार्ड में भी शामिल हुए थे। इसके बाद ये दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। अब सगाई के बाद कपल जल्द ही शादी भी कर लेंगे।

parineeti chopra

Back to top button