दिलचस्प

कॉलेज फेयरवेल में लड़की ने लगाई आग,लाल साड़ी पहनकर ‘चोली के पीछे क्या है’ पर किया डांस–Video 

डांस करना सभी को पसंद होता है। जो डांस नहीं करते वह देखना एंजॉय करते हैं। एक तरह से ये डांस हमारे कल्चर का हिस्सा भी होता है। वहीं सोशल मीडिया के इस जमाने में ये डांस युवाओं के बीच बड़ा पॉपुलर हो गया है। वे अपने डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने में देरी नहीं करते हैं। स्कूल कॉलेज में भी अक्सर डांस फंक्शन होते रहते हैं। आमतौर पर ऐसी जगहों पर सिंपल और सोबर गाने चुने जाते हैं।

चोली के पीछे गाने पर लड़की ने किया शानदार डांस

आज हम आपको एक ऐसी लड़की से मिलाने जा रहे हैं जिसने अपने कॉलेज के फेयरवेल फंक्शन में “चोली के पीछे क्या है” (Choli Ke Peeche Kya Hai) जैसे मसालेदार गाने पर डांस किया। लड़की ने कॉलेज में अपने साथी क्लासमेट्स और टीचर्स के सामने ऐसे ऐसे ठुमके लगाए जिनका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। यह गाना 1993 की एक्शन ड्रामा फिल्म खलनायक (Khal Nayak) के इस गाने को अलका याग्निक और इला अरुण ने गाया था। लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी ने इसका संगीत बनाया था वहीं गीत के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे।

इस गाने पर मूल रूप से माधुरी दीक्षित ने डांस किया था। यहां इस लड़की ने बॉलीवुड की धक धक गर्ल को टक्कर देने की कोशिश की है। लड़की के डांस मूव्स और अदाएं इतनी आकर्षक होती हैं कि उस पर से नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है। लड़की का नाम कनिका गोपाल बताया जा रहा है। उन्होंने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा ” ये 4 साल असहनीय थे लेकिन इस जगह (मंच) ने मुझे इससे उबरने में मदद की. इसने मुझे वह बनाया जो मैं आज हूं।”

लोगों ने किया डांस को एंजॉय

कनिका ने अपने इंस्टाग्राम बायो में खुद को एक इंजीनियर, डांसर और कलाकार बताया हैं। उन्होंने इस डांस वीडियो में लाल रंग की साड़ी पहनी है। इसमें वह बहुत सुंदर लग रही है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर बहुत कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा “बहुत ही शानदार डांस। देखकर मजा आ गया।” दूसरे ने कहा “कॉलेज में ऐसे गानों पर डांस करने की अनुमति कौन देता है?” फिर एक कमेंट आता है “ये कौन सा कॉलेज है? मुझे भी इसमें पढ़ना है।”

यहां देखें Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kanika (@_kanikagopal)

वैसे आप लोगों को लड़की का यह डांस कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। आपने अपने स्कूल या कॉलेज में किस गाने पर डांस किया था? आपके हिसाब से कॉलेज में इस तरह के आइटम नंबर गानों पर डांस करने की अनुमति मिलनी चाहिए या नहीं? अपनी राय कमेंट कर जरूर दें। वीडियो पसंद आया हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर भी करें। ताकि सभी लोगों का मनोरंजन हो सके।

Back to top button
?>