बॉलीवुड

कृष्ण भक्ति में डूबीं भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित, MMS लीक होने के कारण बर्बाद हुआ करियर

भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका पंडित अपने हॉट एंड बोल्ड अंदाज के लिए जाने जाती है। बता दें, प्रियंका पंडित भोजपुरी की कई फिल्मों में काम कर चुकी है। खासकर वह अपने आइटम सॉन्ग के लिए मशहूर है। बता दे प्रियंका पंडित का नाम ज्यादातर फिल्म के साथ निजी जीवन के लिए भी काफी सुर्खियों में रहा।

priyanka pandit

दरअसल एक बार उनका एमएमएस लीक हो गया था जिसके बाद उन्हें काफ़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। हालांकि अब प्रियंका पंडित कृष्ण भक्ति में लीन है और आए दिन वह कृष्ण भक्ति में डूबी रहती है जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती है। तो आइए जानते हैं प्रियंका पंडित के बारे में…

भक्ति करती दिखीं प्रियंका पंडित

प्रियंका पंडित भोजपुरी इंडस्ट्री की एक पॉपुलर एक्ट्रेस है जो कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी है।  उनकी जोड़ी कइयों के साथ पसंद की गई।  हालांकि इन दिनों प्रियंका पंडित कृष्ण की भक्ति करते हुए नजर आती है।  हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वह भगवान की भक्ति में लीन नजर आ रही है। वहीं उनका यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका पंडित ट्रेडीशनल आउटफिट पहने हुए नजर आ रही है।

priyanka pandit

इसके साथ ही वह भगवान की भक्ति करते हुए दिखाई। जब भी एक्ट्रेस को अपने काम से वक्त मिलता है तो वह वृंदावन और मथुरा चली जाती है। जहां पर वहां भगवान के साथ वक्त बिताती है और भजन भी गाती है।

बता दें, जैसे ही प्रियंका पंडित का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो फैंस काफी खुश हो गए और उनकी तारीफ की जा रही है। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं था जब प्रियंका पंडित ने अपना सारा का वीडियो साझा किया है। वह अक्सर ही भगवान कृष्ण के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती है।

priyanka pandit

एमएमएस के कारण झेली आलोचना

priyanka pandit

बता दें इससे पहले प्रियंका का नाम उस दौरान काफी सुर्खियों में रहा जब अचानक उनका एक एफएमएस लीक हो गया। इसकी वजह से प्रियंका पंडित को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस के मुताबिक उनका करियर भी बर्बाद हो चुका था।

priyanka pandit

एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू में अपने एमएमएस पर बातचीत करते हुए बताया था कि, “मेरी छवि को खराब करने की कोशिश की गई। वीडियो की वजह से मेरा करियर बर्बाद हो गया।” एक्ट्रेस का कहना था कि, वायरल वीडियो में वह नहीं बल्कि कोई और लड़की थी। लेकिन इसकी वजह से उन्हें काफी बदनाम कर दिया गया था। हालांकि एक्ट्रेस किसी तरह इससे उबरने में कामयाब रही।

बात की जाए प्रियंका पंडित के करियर के बारे में तो उन्होंने साल 2013 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म ‘जीना तेरी गली’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह मशहूर एक्टर प्रदीप पांडे के साथ नजर आई थी।

बता दे पहली फिल्म में प्रियंका पंडित को खूब पसंद किया गया और उन्हें बेस्ट न्यू कमर का अवार्ड भी मिला। इसके बाद वह ‘पुलिसगिरी’, ‘मेरे प्यार को तुम भुला तो ना दोगे’, ‘दिल मत देना मेरी सौतन को’ जैसी फिल्मों में नजर आई।

Back to top button