बॉलीवुड

शाहरुख़ से शाहिद तक, इन हीरो संग प्रियंका ने लड़ाया इश्क, फिर विदेशी मुंडे को बनाया जीवनसाथी

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की दुनिया की क्वीन बन चुकी पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज ।किसी पहचान की मोहताज नहीं है प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड दुनिया की तरफ रुख किया जहां पर भी वह कामयाबी हासिल करने कामयाब रही। बता दे इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं।

priyanka chopra

हाल ही में उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में उन्होंने कइयों को डेट किया लेकिन रिश्ते में उन्हें किसी ‘डोरमेट’ की तरह इस्तेमाल किया। हालांकि एक्ट्रेस फिर भी उनके साथ रही लेकिन अंत में फिर उन्हें महसूस हुआ कि, अब उन्हें इनका साथ छोड़ देना चाहिए। इसके बाद प्रियंका उनसे दूर हो गई और अमेरिकी नागरिक निक जोनास से शादी रचाई। तो आइए जानते हैं आखिर प्रियंका चोपड़ा ने कौन-कौन से एक्टर को डेट किया है?

असीम मर्चेंट

priyanka chopra

इसमें सबसे पहला नाम है असीम मर्चेंट का। बता दें, जब प्रियंका चोपड़ा मॉडलिंग किया करती थी जब उन्होंने असीम मर्चेंट को डेट किया था। हालांकि इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। प्रियंका ने बताया था कि जब उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया तो असीम ने उनका साथ छोड़ दिया। इतना ही नहीं बल्कि जब मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने में कामयाब रही थी उन दिनों वह टूटी हुई थी और ब्रेकअप के दौर से गुजर रही थी। हालांकि फिर प्रियंका इससे उभरने में कामयाब रही।

हरमन बवेजा

priyanka chopra

बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने के बाद प्रियंका चोपड़ा का नाम मशहूर एक्टर हरमन बावेजा के साथ जोड़ा गया। दरअसल प्रियंका चोपड़ा और हरमन बवेजा ने फिल्म ‘लव स्टोरी 2050’ में काम किया था। इसी दौरान दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और करीब 5 साल तक इनका रिश्ता चला लेकिन फिर अचानक इन दोनों का ब्रेकअप हो गया।

शाहिद कपूर

priyanka chopra

हरमन बवेजा से अलग होने के बाद प्रियंका चोपड़ा जाने-माने अभिनेता शाहिद कपूर को डेट करने लगी। इस बात का खुलासा उस दौरान हुआ जब प्रियंका चोपड़ा के घर आयकर विभाग ने रेड डाली थी तब शाहिद कपूर ने उनके घर का दरवाजा खोला था। इसके बाद प्रियंका और शाहिद कपूर का अफेयर खूब सुर्खियों में आया। हालांकि इस अफेयर पर ना तो कभी शाहिद कपूर ने कुछ कहा और ना ही प्रियंका चोपड़ा ने चुप्पी तोड़ी। इसके बाद यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

अक्षय कुमार

priyanka chopra

शाहिद कपूर से अलग होने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने जाने-माने अभिनेता अक्षय कुमार को डेट किया। अक्षय और प्रियंका चोपड़ा कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और इन दोनों की जोड़ी भी खूब चर्चा में रही थी। इस दौरान अक्षय कुमार शादीशुदा थे जिसके बाद ट्विंकल खन्ना को उनके अफेयर के बारे में पता चल गया था। फिर अक्षय और प्रियंका हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो गए।

शाहरुख़ खान

priyanka chopra

इसके अलावा प्रियंका का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान के साथ भी जुड़ चुका है। फिल्म ‘डॉन’ में शाहरुख और प्रियंका ने एक साथ काम किया था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और यह एक दूसरे के इश्क में गिर गए।

इतना ही नहीं बल्कि कई बार दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया लेकिन इस बीच शाहरुख खान शादीशुदा थे जिसकी वजह से यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। कहा जाता है कि गौरी खान को पता लगने के बाद उन्होंने शाहरुख को घर छोड़ने की धमकी दे डाली थी जिसके बाद वह प्रियंका से अलग हो गए।

हिडलस्टन

priyanka chopra

शाहरुख से अलग होने के बाद प्रियंका ने हॉलीवुड में कदम रखा जहां पर हॉलीवुड के जाने माने एक्टर हिडलस्टन के साथ लाइमलाइट में रही। दोनों की ऐसी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिन्हें देखने के बाद ही दावा किया गया कि यह दोनों एक दूसरे के इश्क में है। हालांकि बाद में ये केवल अफवाह निकली।

निक जोनास

priyanka chopra

सारे ब्रेकअप के बाद प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी में आए मशहूर सिंगर और एक्टर निक जोनास। जी हां… निक ने प्रियंका का जिंदगी भर के लिए साथ दिया। शादी से पहले इन्होंने कुछ दिनों ही डेट किया और साल 2018 में ही शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की अब प्यारी सी बेटी भी है जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा है।

priyanka chopra

Back to top button