दिलचस्प

बच्ची के क्यूट डांस ने हिला दिया पूरा इंटरनेट, दिए ऐसे एक्स्प्रेशन सीधे दिल में उतर गई -Video

डांस एक ऐसी चीज है जो बच्चों और बूढ़ों हर किसी को करना पसंद होता है। डांस के बारे में कहा जाता है कि इसे करने का असली मजा तभी है जब आप नाचने को खुलकर इन्जॉय करें। बिना लोगों की परवाह किए दिल खोलकर नाचे। फिर आपके डांस स्टेप्स बिल्कुल भी मायने नहीं रखते हैं। बच्चों में ये हुनर कूट-कूटकर भरा होता है। वे जब भी नाचते हैं तो किसी की परवाह नहीं करते हैं। बस अपनी धुन में मस्त रहते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही बच्ची का डांस दिखाने जा रहे हैं।

बच्ची ने किया क्यूट डांस

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक क्यूट सी बच्ची का डांस वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बच्ची किसी फ़ंक्शन में दिल खोलकर डांस कर रही है। वह Saiyaan Dil Main Aana Re गाने के रीमिक्स वर्जन पर नाचती है। इस दौरान अपनी क्यूट अदाओं से सबका दिल जीत लेती है। बच्ची के चेहरे के हावभाव किसी प्रोफेशनल डांसर जैसे होते हैं। उसे देख ऐसा लगता है मानो कोई माहिर अदाकारा नाचते हुए अदाएं दिखा रही हो।

चेहरे के हावभाव ने जीता दिल

बच्ची के इस डांस में उसके चेहरे के एक्सप्रेशन बिल्कुल अलग ही लेवल के होते हैं। बच्ची का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर queen_reels_50k नाम की इंस्टाग्राम आईडी ने शेयर किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा पसंद किया जा रह अहै। इसे अभी तक हजारों बार देखा जा चुका है। जिसने भी ये वीडियो देखा वह बच्ची का डांस देखकर खुश हो गया। ये बच्ची अपनी क्यूट अदाओं से हर किसी के चहरे पर मुस्कान बिखेर रही है।

लोग कर रहे तारीफ़ों की बारिश

वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा “बहुत ही क्यूट बच्ची है। और इससे भी क्यूट इसका डांस है।” दुसरा यूजर लिखता है “ये बच्ची बड़ी होकर शानदार एक्ट्रेस बन सकती है।” फिर एक कमेंट आता है “इस बच्चे के चेहरे के एक्स्प्रेशन कई बॉलीवुड हीरोइनों से बेहतर है।” एक अन्य शख्स कहने लगा “अरे वाह, इस वीडियो ने तो मेरा दिन ही बना दिया।” बस ऐसे ही और भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे।

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RANI (@queen_reels_50k)

वैसे आप लोगों को बच्ची का यह डांस वीडियो कैसा लगा? क्या आपके बच्चे भी इतने ही हुनरमंद है? यदि हाँ तो आप भी अपने बच्चों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर डाल सकते हैं। शायद वह भी वायरल हो जाए और हम उनके ऊपर भी कोई खबर बना लें। वैसे भी आजकल बच्चे बड़े वायरल हो रहे हैं। लोग इन्हें सोशल मीडिया पर देखना ज्यादा पसंद करते हैं। इनकी मासूमियत और क्यूटनेस हर किसी का दिल जीत लेती है। और हाँ यह वीडियो पसंद आई हो तो इसे भी दूसरों के साथ शेयर जरूर करें। ताकि बच्ची का यह वीडियो देखकर बाकी लोगों का भी दिन बन जाए।

Back to top button