दिलचस्प

लता मंगेशकर के गाने को मां-बेटी ने बड़ी खूबसूरती से गाया, सुनकर बादशाह भी रह गए दंग – Video

इस देश में हुनरमंद लोगों की कमी नहीं है। उन्हें बस एक सही प्लेटफॉर्म की जरूरत होती है जहां वह अपना हुनर दुनिया को दिखा सकते हैं। फिर यदि उनके हुनर में वह बात होती है तो वह अपने आप ही फेमस हो जाते हैं। सिंगिंग भी एक ऐसा हुनर है जिसमें माहिर कई लोगों को अभी तक कोई बड़ा अवसर नहीं मिल पाता है। ऐसे में वे लोग सोशल मीडिया पर अपने वीडियो डालकर अपने हुनर का प्रदर्शन करते हैं। इनमें से कुछ इतना अच्छा गाते हैं कि इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं।

मां बेटी ने गाय सुरीला गाना

आज हम आपको मां और बेटी की जोड़ी (Mother daughter singing video) का एक खूबसूरत गाना सुनाने जा रहे हैं। इस गाने को दिल्ली की रहने वाली सुमेधा मिश्रा (Sumedha Mishra) ने गाया है। वह पेशे से एक सिंगर हैं। वह इंस्टाग्राम पर बड़ी एक्टिव रहती हैं। यहां आए दिन अपने गाने के वीडियो भी साझा करती रहती हैं। उनकी आवाज बहुत मधुर है। कानों में शहद की तरह घुल जाती है। हाल ही में उन्होंने अपनी मां के साथ गाना गाने का एक वीडियो शेयर किया है।

खास बात ये है कि सुमेधा की तरह उनकी मां की आवाज भी बड़ी मीठी और सुरीली है। इन मां बेटी ने लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी का फेमस सॉन्ग, ‘ये दिल तुम बिन’, (Mother daughter sing Lata Mangeshkar song) गाना गाया है। इस दौरान मां और बेटी दोनों ही अपनी सुरीली आवाज से आपका मन मोह लेती हैं। ऐसा लगता है कि इन दोनों को बस दिनभर सुनते ही जाएं। इनकी आवाज जितना भी सुन लो मन भरता ही नहीं है।

सुनकर बादशाह भी रह गए दंग

वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले 16 साल की सुमेधा गाना शुरू करती हैं। उम्र के अनुसार उनकी आवाज पतली और मधुर लगती है। फिर उनकी मां गाना शुरू करती हैं। अब वह होता है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं रहती है। मां की आवाज भी बेटी की तरह महीन और सुरीली होती है। दोनों की जुगलबंदी गाने को और भी खूबसूरत बना देती है। मां बेटी का यह गाना इतना वायरल हुआ कि बॉलीवुड रैपर और सिंगर बादशाह ने भी इसे देख लिया। उन्हें ये गाना बड़ा पसंद आया। उन्होंने कमेंट कर होश उड़ जाने वाला इमोजी बनाया।

उधर सोशल मीडिया पर मौजूद बाकी लोग भी गाने की जमकर तारीफ करने लगे। एक यूजर बोला “जैसी मां, वैसी बेटी। दोनों ही बड़े सुरीले हैं।” दूसरे ने कहा “सच बोलूँ तो आपकी मां कि आवाज आपसे भी ज्यादा सुरीली है।” फिर एक कमेंट आता है कि “इन मां बेटी की जोड़ी को इंडियन आइडल में जाना चाहिए। ये दोनों सबका दिल जीत लेंगे।” बस ऐसे ही और भी कई लोग इनके गाने की तारीफ करने लगे। तो चलिए बिना किसी देरी के पहले आप भी मां बेटी का यह मनमोहक गाना सुन लीजिए।

यहां देखें मां बेटी का गाना

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SUMEDHA MISHRA (@sumedha.music)


वैसे आप लोगों को मां बेटी की यह जोड़ी कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही वीडियो पसंद आया तो इसे शेयर भी करें।

Back to top button