बॉलीवुड

पति निक के साथ हिंदी-पंजाबी गानों पर जमकर थिरकीं प्रियंका, बेफिक्र अंदाज ने जीता फैंस का दिल

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर लाइमलाइट में रहती है। प्रियंका कभी अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा के साथ खूबसूरत तस्वीर साझा करती है तो कभी वह अपने पति निक जोनास के साथ ब्यूटीफुल वीडियो शेयर कर फैंस का दिल जीत लेती है। प्रियंका चोपड़ा अपने बिंदास अंदाज के लिए भी जानी जाती है, जहां भी जाती है वहां चार चांद लगा देती है।

priyanka and nick

अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह अपने पति निक जोनास के साथ बेहद ही बेफिक्र अंदाज से डांस करती हुई नजर आ रही है तो वहीं निक जोनास भी हिंदी और पंजाबी गानों के साथ जमकर थिरकते दिखाई दिए। तो आइए देखते हैं निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा का यह लेटेस्ट वीडियो…

प्रियंका के साथ निक की ट्विनिंग

priyanka

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा येलो कलर की ड्रेस पहने हुए नजर आ रही है जबकि निक जोनास ब्लैक कलर की ड्रेस में काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही एक-दूसरे के साथ जमकर डांस करते दिखाई दिए। वीडियो में हिंदी और पंजाबी गाने चल रहे हैं जिस पर प्रियंका और निक जोनास मजेदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

priyanka and nick

खास बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस को भी हिंदी गानों पर जबरदस्त डांस करवाती हुई नजर आई। फैंस भी उनका यह अंदाज खूब पसंद कर रहे हैं। वैसे तो प्रियंका चोपड़ा और निक यह वीडियो काफी पुराना है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जैसे ही फैंस ने इस वीडियो को दोबारा देखा तो वे काफी उत्साहित हो गए और कमेंट कर कपल की तारीफ की जा रही है।

बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी साल 2018 में हुई थी। इसके बाद उनके घर बेटी मालती मेरी का जन्म हुआ। बता दे मालती मैरी का जन्म सरोगेसी के माध्यम से हुआ है। हाल ही में प्रियंका अपनी बेटी मालती को लेकर भारत भी पहुंची थी जहां पर उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए थे।

priyanka and nick

इस दौरान प्रियंका ने अपनी बेटी मालती को कई जगहों का रुख भी करवाया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। बता दें, मालती हूबहू अपनी मां प्रियंका चोपड़ा की तरह ही दिखाई देती है। वहीं प्रियंका आए दिन अपनी बेटी की क्यूट सी तस्वीरें साझा करती है जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं।

ऐसी थी प्रियंका की लव लाइफ

priyanka chopra

हाल ही में प्रियंका ने अपनी लव लाइफ को लेकर भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि, “मैं एक के बाद एक रिलेशनशिप में रही। सभी रिश्तों के बीच खुद को बिल्कुल भी समय नहीं दिया। मैंने हमेशा उन एक्टर्स को डेट किया, जिनके साथ मैंने काम किया या जिन लोगों से मैं सेट पर मिली।

priyanka chopra

मैं सोचती थी कि मुझे इस बात का अंदाजा था कि रिलेशनशिप कैसा होना चाहिए, और मैं उसकी तलाश करती रही। जो लोग मेरी जिंदगी में आए, उन्हें अपने ‘रिलेशनशिप के आइडिया’ में फिट करती रही। मैं सचमुच एक डोरमैट की तरह बन जाती। मैं ऐसी हो गई थी कि ठीक है। क्योंकि औरतों को इतने लंबे समय से कहा गया है कि हमारा काम परिवार को एक साथ जोड़ने का है और आदमी को कंफर्टेबल फील कराना है, जब वो घर वापस आए।”

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ़्रंट

priyanka chopra

बात करें प्रियंका चोपड़ा के काम के बारे में तो इन दिनों वह अपनी हॉलीवुड वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है जिसमें उनकी अदाकारी को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा के पास कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट है। वही बात करें उनके बॉलीवुड प्रोजेक्ट के बारे में तो उनके पास फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ मुख्य किरदार में होंगी।

Back to top button
?>