दिलचस्प

दुल्हन की सहेली संग दूल्हे ने कर दी घटिया हरकत, बिलख-बिलख रोने लग बेचारी, सामने आया Video

शादी का सीजन शुरू हो गया है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर शादी के मजेदार वीडियो भी सामने आने लगे हैं। आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देखकर आपकी हंसी रोके नहीं रुकेगी। आप सभी ने देखा होगा कि शादी के कार्यक्रम में जयमाला की रस्म सबसे खास होती है। यह रस्म आमतौर पर स्टेज पर सभी मेहमानों के सामने होती है। इस रस्म पर सबकी निगाहें टिकी होती है। अब दिलचस्प बात ये होती है कि इस रस्म के दौरान ही सबसे ज्यादा गड़बड़ी होती है।

जयमाला में दूल्हे ने की घटिया हरकत

जयमाला के दौरान होने वाली गड़बड़ी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर उपलब्ध है। लेकिन आज जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं वैसा नजारा आपने शायद ही कभी देखा होगा। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी का स्टेज सजा हुआ है। दूल्हा, दुल्हन, उसकी सहेली समेत कई लोग वहां खड़े है। जल्द जयमाला की तैयारी शुरू होती है। दूल्हा हाथ में वरमाला उठाता है। दुल्हन भी दूल्हे के हाथ से वरमाला पहनने के लिए बड़ी उत्साहित रहती है। लेकिन फिर दूल्हा एक अनोखी हरकत कर देता है।

दूल्हा अपनी दुल्हन को वरमाला पहनाने की बजाय उसकी सहेली को पहन देता है। यह देख आसपास मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं। खुद हाथ में पूजा की थाली लिए खड़ी दुल्हन की सहेली भी हैरान रह जाती है। वह इस बात से इतनी चिढ़ जाती है कि दूल्हे को अपने से दूर कर देती है। वहीं पास में खड़ी दुल्हन भी दूल्हे की इस हरकत से दंग रह जाती है। उसे भी यकीन नहीं होता है कि उसके दूल्हे ने ऐसी घटिया हरकत कर दी। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है।

लोग कर रहे दूल्हे की बुराई

सोशल मीडिया पर यह मजेदार वीडियो ashiq.billota नाम की इंस्टाग्राम आईडी ने शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर लोगों के कई मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा “ये सही था गुरु।” दूसरा बोला “लगता है दूल्हे को दोनों हाथ में लड्डू चाहिए।” तीसरे ने बोला “दूल्हा सस्ते नशे कर के आया है।” फिर एक कमेंट आता है “पता नहीं इस दुनिया में कैसे-कैसे नमूने रहते हैं। ऐसे दूल्हे की तो सरेआम पिटाई होना चाहिए।” बस इसी तरह और भी कई लोग कमेंट्स करने लगे।

यहां देखें वीडियो


इस बात में कोई दो राय नहीं कि दूल्हे ने जो भी किया वह सरासर गलत है। शादी करना हर लड़की का सपना होता है। वह इस सपने को कई सालों से देखना शुरू कर देती है। ऐसे में शादी वाले दिन दूल्हे की ये हरकत उसे बड़ा दुख देती है। उसका सपना एक पल में टूटकर बिखर जाता है। वैसे यह वीडियो कब और कहां का है फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है। वैसे कुछ लोगों का कहना है कि यह वीडियो किसी रियल शादी का नहीं है। बल्कि किसी मनोरंजन के लिए बनाए गए वीडियो का हिस्सा हो सकता है।

वैसे आपको यह वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। यदि आपका दूल्हा शादी में ऐसी हरकत कर दे तो आपका क्या रिएक्शन होगा?

Back to top button
?>