दिलचस्प

एक बार फिर रेलवे स्टेशन बना टारगेट, कपल ने बनाई डांस रील्स, हरकतें देख भड़के लोग – Video

आजकल की युवा पीढ़ी सोशल मीडिया की दीवानी है। वह यहां फेमस होने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उनकी पूरी कोशिश यही रहती है कि सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक लाइक्स लाई जा सके। उन्हें इसका सबसे आसान तरीका डांस करना लगता है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर डांस वीडियो की भरमार है। यहां लोग अलग-अलग डांस स्टाइल में रील्स बनाते हैं। फिर आजकल तो पब्लिक प्लेस में भी डांस करते हुए युवा युवती दिख जाते हैं।

रेलवे स्टेशन पर नाचा कपल

बीते कुछ दिनों में रील्स बनाने वाले इन यूथ ने मेट्रो और ट्रेन को टारगेट किया हुआ है। कभी कोई दिल्ली मेट्रो में बिकीनी पहनकर घुस जाता है तो कभी कोई ट्रेन में सेक्सी डांस करने लगता है। इस बीच सोशल मीडिया पर लड़का और लड़की का एक डांस वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस कपल ने रेलवे स्टेशन पर ही डांस करना शुरू कर दिया। आमतौर पर रेलवे स्टेशन पर यात्री अपनी ट्रेन का इंतजार करते हैं। यह बहुत व्यस्तता वाली जगह होती है। ऐसे में ऐसी जगह का इस्तेमाल डांस के लिए करना सही नहीं है।

बस जब लड़का लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग भड़क गए। उनकी आलोचना करने लगे। पहले ये भी जान लेते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है जो पब्लिक इतनी भड़क गई। दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे स्टेशन का सीन है। लड़का और लड़की एक गाने की धुन पर अपने डांस स्टेप्स दिखाना शुरू करते हैं। दोनों के बीच की कैमेस्ट्री कमाल की होती है। दोनों बहुत अच्छा डांस करते हैं। बस दिक्कत ये है कि दोनों ने रेलवे स्टेशन पर डांस किया।

हरकतें देख फूटा लोगों का गुस्सा

यदि लड़का और लड़की रेलवे स्टेशन की बजाय कहीं और डांस करते तो लोग इन्हें पसंद भी करते। खैर बरहाल यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर girls_dance_video नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो में दोनों मस्ती से हिप हॉप स्टेप्स कर रहे हैं। इनकी जोड़ी कमाल की लगती है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि इन्हें किसी डांस रियलिटी शो में जाना चाहिए। वहीं कुछ इनसे और भी ऐसे डांस वीडियो की डिमांड करने लगे।

वीडियो पर एक शख्स ने कमेंट कर लिखा “आपका डांस तो अच्छा है। बस लोकेशन गलत है।” दूसरा बोला “आप दोनों भविष्य में अपने मां बाप का नाम रोशन करोगे।” फिर एक कमेंट आता है “ये रेलवे विभाग को हो क्या गया है? आखिर कब तक ऐसे सार्वजनिक स्थानों पर लोग डांस करते रहेंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।” बस ऐसे ही और भी कमेंट्स आने लगे। तो चलिए आप भी बिना किसी देरी के यह वीडियो देख लीजिए।

यहां देखें वीडियो


वैसे आपको लड़का और लड़की का यह डांस वीडियो कैसा लगा? आपके हिसाब से इस तरह रेलवे प्रॉपर्टी पर रील्स बनाना कितना सही और गलत है? अपने विचार कमेंट में जरूर दें। वीडियो पसंद आया तो शेयर भी करें।

Back to top button
?>