बॉलीवुड

कभी था बेइंताह इश्क, फिर एक-दूसरे की शक्ल से भी हुई नफरत, अब सालों बाद साथ दिखे अक्षय-रवीना

बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सितारें अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। कभी इनकी प्रेम कहानी सुर्ख़ियों में आ जाती है तो कभी इनका टूटा रिश्ता चर्चा में आ जाता है। इंडस्ट्री में अब तक ऐसी कई प्रेम कहानियां है जो खूब लाइम लाइट में रही लेकिन ये हमेशा के लिए अधूरी रह गई। फिर चाहे वो अमिताभ बच्चन और रेखा हो या फिर ऐश्वर्या और सलमान खान हो। ऐसी कई जोड़ी है जिनकी प्रेम कहानी देखने के बाद लगा था कि, ये कभी एक दूसरे के साथ नहीं छोड़ेंगे, लेकिन कुछ सालों में ही इनका रिश्ता टूटकर रह गया। इन्ही में से एक रवीना टंडन और अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है।

akshay aur raveena

जी हाँ.. इस जोड़ी ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। ऐसे में इनका अफेयर भी काफी सुर्ख़ियों में रहा, लेकिन अचानक फिर इनका रिश्ता टूट गया जिसके बाद इन दोनों को कभी एक साथ नहीं देखा गया। लेकिन हाल ही में एक इवेंट में रवीना और अक्षय को साथ देखा गया जिसके बाद इनकी प्रेम कहानी फिर से चर्चा में आ गई। तो आइए जानते हैं रवीना और अक्षय की अधूरी प्रेम कहानी के बारे में…

akshay aur raveena

मोहरा के दौरान बढ़ी थी नजदकियां
दरअसल, पहली बार रवीना टंडन और अक्षय कुमार ने एक साथ फिल्म ‘मोहरा’ में काम किया था। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। रिपोर्ट की माने तो इसी फिल्म में काम करने के दौरान रवीना और अक्षय के बीच नजदीकियां बढ़ी। इसके बाद इन दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता था।

akshay aur raveena

इतना ही नहीं बल्कि यह भी कहा जाता है कि इसी फिल्म के बाद इन दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई भी कर ली थी। हालांकि अचानक इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें आ गई जिसके बाद फैंस का दिल भी टूट गया। वही जब रवीना टंडन सिमी ग्रेवाल के शो में पहुंची तब उन्होंने इस बात को कुबूल भी किया था कि वह अक्षय कुमार से शादी करने का फैसला कर चुकी थी और उन्होंने सगाई भी कर ली थी।

akshay kumar and Raveena Tandon

एक्ट्रेस ने अपने बयान में कहा था कि, “जिससे मेरी सगाई हुई थी, मैं उसे जानती थीं। हमने तय किया था कि शूटिंग के आखिरी दिन हम शादी कर लेंगे। पर ऐसा हो नहीं पाया। सगाई का प्रोग्राम बहुत ही छोटा सा था। उनका परिवार दिल्ली से आया था, मेरा परिवार दिल्ली से आया था। उनके घर की एक बुजुर्ग ने मेरे सिर पर लाल दुपट्टा डाल रखा था।” लेकिन इसी बीच अक्षय इंडस्ट्री की अन्य एक्ट्रेसेस को भी डेट करने लगे थे जिसके बाद रवीना ने उनसे दुरी बना ली।

साल 1998 में सगाई टूटने के बाद रवीना और अक्षय कुमार एक दूसरे से हमेशा के लिए अलग हो गए। इसके बाद इन दोनों को कभी साथ नहीं देखा गया और ना ही इन्होंने किसी फिल्म में एक साथ काम किया। रवीना से अलग होने के बाद अक्षय ने जहां ट्विंकल खन्ना के साथ शादी रचा ली तो वही रवीना टंडन ने मशहूर फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थदानी के साथ शादी रचा ली।

सालों बाद एक साथ दिखी जोड़ी
बता दें, रवीना टंडन और अक्षय कुमार को हाल ही में मोस्ट स्टाइलिश मैन अवॉर्ड 2023 में स्पॉट किया गया जहां पर इन दोनों ने एक दूसरे को गले भी लगाया।

akshay aur raveena

इससे जुड़े एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद फैंस को पुराने दिन याद आ गए। इतना ही नहीं बल्कि कई लोगों ने अक्षय और रवीना की जोड़ी को खूब प्यार दिया और सुपरहिट बताया। खैर अब ये दोनों एक-दूसरे के जीवन में आगे बढ़ चुके हैं।

Back to top button
?>