दिलचस्प

रसगुल्ले को लेकर दुल्हन पर भड़का दूल्हा, सबके सामने नोच डाले बाल-मुंह, देखें Video

शादी का सीजन एक बार फिर से शुरू हो गया है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई वीडियो सामने आने लगे हैं। कभी इन वीडियो को देखकर हंसी आती है तो कभी आंखें नम हो जाती है। फिर कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जिन्हें देख गुस्सा आता है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए। इसमें दूल्हे ने भारी महफ़िल में दुल्हने के बाल खींच दिए, उसका चेहरा नोच दिया। दूल्हा के इस हिंसक व्यवहार को देख अब लोग बड़े नाराज लग रहे हैं।

रसगुल्ले को लेकर दुल्हन पर भड़का दूल्हा

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक गुस्सैल और सनकी दूल्हा बड़ा वायरल हो रहा है। दूल्हे के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी का माहौल है। स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन और अन्य रिश्तेदार खड़े हैं। यहां मिठाई खिलाने की रस्म चल रही है। सबसे पहले दुल्हन अपने दूल्हे राजा को रसगुल्ला खिलाती है। इसके बाद दूल्हे की बारी आती है। वह दुल्हन को रसगुल्ला खिलाता है। लेकिन उसके खिलाने का तरीका बड़ा ही हिंसक होता है। इसे देख एक पल के लिए आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।

दरअसल दूल्हा जैसे ही दुल्हन के मुंह में रसगुल्ला खिलाना चाहता है वह शर्माकर मुंह फेर लेती है। इससे दूल्हे को बड़ा गुस्सा आता है। वह फिर जो करता है वह सच में हैरान करने वाला होता है। दूल्हा बड़ी बेरहमी से दुल्हन के बाल खींचता है और उसके मुंह में जबरन रसगुल्ला ठूस देता है। दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन घबरा जाती है। हालांकि वहां आसपास मौजूद मेहमान में से कोई भी दूल्हे को ये नहीं कहता है कि उसने गलत किया। न ही दुल्हन की मदद को कोई आगे आता है।

सबके सामने हिंसा का शिकार हुई दुल्हन

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग बड़े गुस्से में हैं। वह इस वीडियो की बड़ी निंदा कर रहे हैं। उनका कहना है कि दूल्हे की ये हरकत स्वीकार करने लायक नहीं है। यदि दूल्हा अभी से इतना हिंसक है तो आगे चलकर बीवी के साथ क्या-क्या करेगा? एक तरह से देखा जाए तो दुल्हन की लाइफ बर्बाद ही है। इस बात के चांस ज्यादा है कि शख्स आगे चलकर अपनी बीवी के साथ घरेलू हिंसा करेगा। बरहाल इस वीडियो पर लोगों के कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा “ऐसे दूल्हे को शादी के तुरंत बाद तलाक दे देना चाहिए।” दूसरे ने कहा “दूल्हे का यह व्यवहार देखकर भी दुल्हन कैसे शादी कर सकती है। उसे वहीं शादी से इनकार कर देना चाहिए।” फिर एक कमेंट आता है “बेचारी दुल्हन। अब उसकी जिंदगी नर्क से भी बदतर हो जाएगी। दुल्हन के मां बाप को ये शादी तुड़वा देनी चाहिए।” बस इसी तरह और भी कई रिएक्शन आने लगे। अधिकतर लोगों ने दुल्हन को ऐसे दूल्हे से शादी न करने की सलाह दी।

यहां देखें वीडियो

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? यदि शादी वाले दिन आपका दूल्हा ऐसी हरकत करता तो क्या आप उससे शादी करती? हमे कमेंट कर जरूर बताएं। वीडियो पसंद आया तो शेयर भी करें।

Back to top button