समाचार

CSK Vs MI: जब हार के बाद धोनी से मिले अंबानी, नीता ने फैलाए हाथ तो बेटे ने पकड़ लिया कंधा

महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों आईपीएल 2023 को लेकर चर्चा में हैं। वह हमेशा की तरह चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल रहे हैं। वह CSK के कप्तान भी हैं। हाल ही में इस साल के आईपीएल का 49वां मैच हुआ। इसमें धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने नीता अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया। इस शानदार जीत के बाद धोनी एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए। बता दें कि डोनी की कप्तानी वाली CSK ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को इस सीजन में दूसरी बार हराया है।

धोनी की CSK ने अंबानी की MI को हराया

सबसे पहले सीएसके ने वानखेड़े में मुंबई इंडियंस को धूल चटाई थी। फिर यह दोनों टीम एक बार फिर हाल ही में चेपॉक में भिड़ी। यहां सीएसके ने मुंबई को 6 विकेट से हराकर जीत का सहरा पहना। मुंबई टीम ने चेन्नई टीम के सामने 140 रन का लक्ष्य रखा था। इसे सीएसके ने महज 18वें ओवर में ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के बाद चेन्नई अंक तालिका में 13 पॉइंट लेकर दूसरे स्थान पर आ गया। उसे यह जीत आईपीएल में 2 लगातार हार और एक मैच बारिश में गवाने के बाद मिली है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस 10 पॉइंट के साथ छठवें स्थान पर पर आ गया है।

मैच एंड होने के बाद धोनी बहुत देर तक मैदान में रहे। इस दौरान उन्होंने की युवा खिलाड़ियों और मुंबई फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ मुलाकात की। सबसे पहले उन्होंने सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर से बातचीत की। माही ने अर्जुन को मैच के कुछ ‘गुरुमंत्र’ दिए। इस दौरान सुरेश रैना भी वहां मौजूद रहे। वह ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड देने के लिए ग्राउंड पर आए थे। वहीं धोनी ने मुंबई इंडियंस के बाकी यंग खिलाड़ियों संग भी कुछ समय बिताया।

हार के बाद धोनी संग हंसी मजाक करता दिखा अंबानी परिवार

हालांकि इन सबके बीच धोनी और अंबानी परिवार की मुलाकात सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रही। मैच के खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी माही से मिलने जा पहुंची। इस दौरान उनके साथा बड़ा बेटा आकाश अंबानी भी था। नीता और आकाश माही संग खूब हंसी मजाक करते नजर आए। इस बीच आकाश ने हंसी मजाक करते हुए अपना हाथ भी धोनी के कंधे पर रख दिया। उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है।

वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब नीता अंबानी धोनी से बीच मैदान में मिली हो। इसके पहले भी वह मैच के दौरान या बाद में कई बार धोनी संग बातचीत करते देखी जा चुकी है। बताया जा रहा है कि नीता अंबानी और महेंद्र सिंह धोनी आपस में अच्छे दोस्त भी हैं। इतना ही नहीं पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा भी धोनी की बड़ी वाली फैन हैं। उन्हें भी कई बार मैच के बाद धोनी से मिलते हुए देखा गया है।

बताते चलें कि CSK बनाम MI के इस मैच में धोनी आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने 3 बॉल खेलीं जिस पर 2 रन बनाए। फिर 18वें ओवर की चौथी गेंद पर विनिंग शॉट लगाकर 1 रन दौड़कर लिया और टीम को जीत दिलाई। अब हर कोई धोनी की तारीफ़ों के पूल बांध रहा है।

Back to top button