बॉलीवुड

कहां गुम हैं TV की गोपी बहू? इन गलतियों के कारण तबाह हुआ करियर, जानें अब क्या करती हैं जिया

टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने रातों-रात अपने शोज से सफलता हासिल कर ली। इतना ही नहीं बल्कि यह असल जिंदगी में भी अपने ही किरदार से पहचानी गई। इन्ही में से एक ‘साथ निभाना साथिया’ में काम करने वाली मशहूर एक्ट्रेस जिया मानेक का नाम है।

giaa manek

गोपी बहू के किरदार से घर-घर में मशहूर हुई जिया मानेक ने अचानक कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद उन्हें रातों-रात शो से बाहर कर दिया गया।  इसके बाद जिया मानेक केवल गिने-चुने शो में ही नजर आए और वह गुमनामी की जिंदगी जीने लगी। तो आइए जानते हैं आखिरकार सबकी चहेती ‘गोपी बहू’ आज कल क्या कर रही है?

गोपी बहू के रूप में मिली बड़ी पहचान

giaa manek

बता दें, जब भी गोपी बहू का नाम लिया जाता है तो सबसे पहले जिया मानिक का ही चेहरा सामने आता है। जिया मानेक ने टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर शो ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी का किरदार निभाया था। इस किरदार में वह भी सीधी-संस्कारी और सिंपल दिखाई दी थी और लोग उन्हें खूब प्यार दिया। हालांकि अचानक इस शो से उन्हें बाहर कर दिया गया।

giaa manek

दरअसल, हुआ यूं कि जिया मानेक ने अपने शो मेकर्स को बिना बताए ही साल 2012 में डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में हिस्सा ले लिया। कहा जाता है कि साथिया के मेकर्स नहीं चाहते थे कि जिया टीवी सीरियल के साथ डांस शो में हिस्सा ले। लेकिन एक्ट्रेस ने उनकी जरा भी नहीं सुनी जिसके बाद शो को काफी नुकसान हुआ जिसके चलते जिया मानेक को साथ निभाना साथिया से बाहर कर दिया गया।

devolina

इसके बाद जिया मानेक की जगह पॉपुलर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य को लिया गया जिन्होंने गोपी बहू का किरदार निभाया। बता दें जिया के बाहर होने के बाद देवोलिना की किस्मत चमक गई थी। इस शो में काम करने के बाद उन्हें टीवी की दूसरी गोपी बहू कहा जाने लगा था।

हुक्का रेस्टोरेंट में फंसी थी एक्ट्रेस

giaa manek

इसके अलावा जिया मानक का नाम उस दौरान भी काफी सुर्खियों में रहा जब उन्हें एक फेमस हुक्का रेस्टोरेंट में देखा गया। इस दौरान वह अपनी मां और कुछ दोस्तों के साथ डिनर के लिए गई थी, तभी पुलिस ने रेड मार दी। इस दौरान जिया मानेक इस केस में बाल-बाल बची थी, लेकिन उनकी तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसके बाद उनके करियर को ब्रेक लग गया।

giaa manek

दरअसल उनकी इमेज को काफी नुकसान हुआ। इसके बाद उन्हें बिग बॉस 13 के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन बाद में उन्हें इससे भी बाहर कर दिया गया। जिया को आखरी बार साल 2019 में ‘मन मोहिनी’ सीरियल में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने ‘तेरा मेरा साथ रहे’ में मुख्य किरदार निभाया लेकिन उन्हें दोबारा इतना प्यार नहीं मिल पाया।।

अभी तक कुंवारी हैं एक्ट्रेस

giaa manek

बता दें जिया मानेक 37 साल की हो चुकी है लेकिन अभी तक वह कुंवारी है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है। जिया को ट्रेवल करना पसंद है। 18 फरवरी 1986 को गुजरात के अहमदाबाद में जन्मी जिया गुजराती फैमिली से ताल्लुक रखती है।

giaa manek

एक्ट्रेस की स्पेशल मीडिया फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है और फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस को फैंस शोज में भी देखना चाहते हैं। हालांकि अभी तक जिया की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई।

Back to top button