बॉलीवुड

दर्दनाक थी संजय लीला भंसाली की Love Story, कोरियोग्राफर पर थे लट्टू, टूटकर बिखर गया दिल

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) बॉलीवुड के बेहतरीन फिल्म मेकर हैं। उनकी फिल्मों की कहानी, डायरेक्शन, कोरियोग्राफी, सिनेमेटोग्राफी, सेट, किरदार सबकुछ बहुत सुंदर और आंखों को मनमोहक लगने वाले होते हैं। उन्होंने बॉलीवुड को ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘देवदास’, ‘ब्लैक’, ‘गुजारिश’, ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’, ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी। इन सभी फिल्मों में एक दिलचस्प लव स्टोरी थी। लेकिन संजय अपनी रियल लाइफ की लव स्टोरी बनाने में असफल रहे।

कोरियोग्राफ को दिल दे बैठे थे संजय लीला भंसाली

संजय लीला भंसाली 60 साल के हैं और आज भी कुंवारे हैं। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की। हालांकि उन्हें प्यार जरूर हुआ था। उनके प्यार की शुरुआत साल 1999 में हुई। इस साल वह ‘हम दिल दे चुके सनम’ बना रहे थे। फिल्म में ऐश्वर्या राय और सलमान खान लीड रोल में थे। दोनों की लव स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। वहीं पर्दे के पीछे संजय की लव स्टोरी भी शुरू हो गई थी। दरअसल वह इस फिल्म की कोरियोग्राफ वैभवी मर्चेंट के करीब आ गए थे।

वैभवी मर्चेंट ने ‘ढोली तारो ढोल बाजे’ को कोरियोग्राफ किया था। यह उनके करियर की शुरुआत ही थी। इस दौरान वह और संजय अच्छे दोस्त बन गए थे। दोनों के बीच प्यार की चिंगारी लग चुकी थी। बॉलीवुड के गलियारों में भी दोनों के लव अफेयर के किस्से गूंजने लगे थे। फिर साल 2007 में ‘सांवरिया’ फिल्म आई। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के रिश्ते पूरी तरह बदल गए। पहले अफवाह उड़ी कि संजय और वैभवी ने सगाई कर ली है। जल्द दोनों शादी करेंगे। लेकिन ये खबर झूठी निकली।

इस कारण अधूरी रह गई प्रेम कहानी

बाद में पता चला कि संजय और वैभवी के बीच कुछ मतभेद चल रहे हैं। दोनों को कुछ साल साथ रहते हुए ये एहसास हुआ कि वह एक दूसरे के लिए सही नहीं हैं। उनके बीच का रिश्ता शादी लायक मजबूत नहीं है। इस कारण दोनों ने अपने प्यार की नौका को किनारे लगा दिया। अपना रिश्ता खत्म कर अपनी राहें अलग कर ली। हालांकि इसके बावजूद दोनों ने दोस्ती का रिश्ता कायम रखा। वैभवी मर्चेंट संजय लीला भंसाली संग अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात भी कर चुकी हैं।

एक इंटरव्यू में वैभवी मर्चेंट ने बताया था कि वह आज भी संजय से काफी क्लोज हैं। दोनों अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने बताया कि वह एक शर्मीली लड़की हैं। इसलिए जब संजय संग रिश्ते में थी तो ब्लिक प्लेस में अपने बॉयफ्रेंड के साथ हाथों में हाथ डालकर घूमना पसंद नहीं करती थी। उन्हें ये सब बनावटी लगता है। संजय और वे कुछ समय साथ रहे तो एक दूसरे को और करीब से जाना। फिर दोनों ने महसूस किया कि वे दोनों बेहद अलग-अलग इंसान है। इसलिए दोनों ने अपने रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाया।

संजय और वैभवी को शुरुआत में लगता था कि दोनों के बीच कुछ स्पेशल जरूर है। इसलिए दोनों ने एक दूसरे को कुछ समय दिया। सोचा आगे चलकर दोनों की लव स्टोरी शादी तक पहुंच जाएगी। लेकन ऐसा कुछ नहीं हुआ। और इस तरह संजय लीला भंसाली की लव स्टोरी अधूरी रह गई।

Back to top button