समाचार

मातम में बदली खुशियां: शादी कर लौटे दूल्हेदुल्हन का भीषण एक्सीडेंट, चंद घंटे में छूट गया साथ

शादी… ये लड़का और लड़की दोनों के लिए ही जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। जब लड़का शादी करता है तो वह कई सपने सजाकर लड़की के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करता है। वहीं लड़की जब शादी करती है तो अपने परिवार को छोड़ केवल एक शख्स के लिए सात जन्मों तक साथ रहने का सपना देखती है। लेकिन शादी के चंद घंटो बाद ही ये इस दुनिया में ही न रहे तो ये बात किसी को भी झकझोर कर रख देता है।

accident

दरअसल, बिहार के नालंदा में कुछ ऐसा ही हुआ। बता दें नालंदा में बढे ही धूमधाम से शादी की गई। दोनों ही परिवार बेहद खुश था, बारात भी ख़ुशी ख़ुशी विदा की गई लेकिन घर से कुछ दूरी तय करने के बाद नए दूल्हे-दुल्हन का एक्सीडेंट हो गया जिसके बाद दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तो आइए विस्तार से जानते हैं इस दर्दनाक घटना के बारे में….

मौके पर ही दूल्हा दुल्हन ने तोड़ा दम

दरअसल, बिहार के नालंदा के सतवा गांव निवासी कालू चौधरी की 19 वर्षीय बेटी पुष्पा कुमारी की शादी नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र में रहने वाले श्याम कुमार से हुई थी। दोनों के परिवार बेहद ही हंसी खुशी से इस शादी की तैयारी में जुटा हुआ था। दोनों की शादी भी बड़ी ही धूमधाम से हुई। इसके अलावा शादी से जुड़े रीति रिवाज भी बड़े ही धूम-धड़ाके से किए गए।

accident

इसके बाद परिजनों ने खुशी के साथ बारात भी विदा कर दी, लेकिन रास्ते में अचानक दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी एक रेत से भरे ट्रक से टकरा गई जिसके बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बता दे इस दर्दनाक हादसे में अपनी जान गवाने वाले दूल्हा का नाम श्याम कुमार है जबकि दुल्हन का नाम पुष्पा कुमारी है। श्याम महारवां निवासी तुला चौधरी के 21 वर्षीय बेटे थे जिन्हें खोने के बाद उनका परिवार सदमे में तो वहीं लड़की के परिवार को भी गहरा झटका लगा है। बता दे यह दर्दनाक हादसा गिरियक थाना क्षेत्र के एनएच 20 हसनपुर गांव के आसपास बताया जा रहा है।

accident

बेहद खुश थे दोनों के परिजन

accident

जानकारी के मुताबिक, श्याम की शादी काफी धूम-धड़ाके से की गई और उनके घर वालों ने उनकी शादी की कई दिनों से तैयारी भी कर रखी थी। इसके बाद वह बड़े धूमधाम से बारात को लेकर नालंदा पहुंचे थे जहां पर उनका भव्य रूप से स्वागत भी किया गया। वहीं लड़की के परिजन भी शादी से काफी खुश थे और खुशी-खुशी बारात का स्वागत किया। इसके बाद शादी से जुड़ी सारी रस्में पूरी की गई। वही दुल्हन भी दूल्हे के साथ रवाना हो गई लेकिन अचानक इनकी कार एक बड़े ट्रक से टकरा गई। रिपोर्ट की माने तो दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी एक बड़े ट्रैक्टर से टकरा गई थी जिसके बाद अचानक कार का गेट खुल गया।

accident

इसी दौरान दूल्हा-दुल्हन बीच सड़क पर जा पड़े जिसके बाद उनके सामने ट्रक आ गया और दोनों को कुचलकर निकल गया। इसकी वजह से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बता दे गाड़ी में दूल्हा-दुल्हन के साथ श्याम के बहनोई थे, वह भी जख्मी हो गए। इसके अलावा इनके पास एक बच्चा भी बैठा हुआ था जो भी जख्मी हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

Back to top button