बॉलीवुड

27 साल बाद ऐसी दिखती है TV की चंद्रकांता, आज भी नहीं गया चेहरा का नूर, दिखती है राजकुमारी

साल 1994 में एक सीरियल आता था चंद्रकांता। इस सीरियल को तब लोग बहुत पसंद करते थे। ये टीवी का सबसे पॉपुलर शो हुआ करता था। यह शो देवकी नंदन खत्री के उपन्यास पर बेस्ड था। इसमें एक बेहद सुंदर राजकुमारी चंद्रकांता के लिए दो राज्यों में युद्ध होता था। दो राज्यों की दुश्मनी पर मोहब्बत की जीत वाली ये स्टोरी दर्शकों को बहुत पसंद आती थी। इस शो में बहादुर और सुंदर राजकुमारी का रोल उस जमाने की पॉपुलर एक्ट्रेस शिखा स्वरूप ने किया था।

27 सालों में बेहद बदल गई TV की चंद्रकांता

शिखा स्वरूप को चंद्रकांता के टाइटल रोल में दर्शकों का खूब प्यार मिला था। लेकिन क्या आप ने सोचा है कि वर्तमान में हमारी चंद्रकांता यानि शिखा स्वरूप कहां और किस हाल में है? वह अब कैसी दिखती हैं? शो को खत्म हुए 27 साल का समय हो गया है। तो इतने समय में टीवी की चंद्रकांता में काफी बदलाव हुए हैं। हालांकि वह बुढ़ापे को छूने के बावजूद फिट, छरहरी और चार्मिंग है।

52 की उम्र में भी दिखती है चार्मिंग

23 अक्टूबर 1970 को दिल्ली में जन्मी शिखा स्वरूप 52 साल की हो गई हैं। उनकी कुछ लैटस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है। इसमें वह अभी भी काफी आकर्षक लग रही हैं। उनकी पर्सनलिटी आज भी किसी का भी मन मोह लेती है। बता दें कि चंद्रकांता के समय शिखा इकलौती नामी एक्ट्रेस थीं जिसकी हाइट 5 फीट 11 इंच थी। मतलब वह काफी लंबी थी। चंद्रकांता में आने से पहले शिखा ने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी।

रह चुकी है मिस इंडिया

शिखा स्वरूप 1988 का फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। दिलचस्प बात ये रही कि उनके पास ये खिताब साल 1991 तक रहा। दरअसल तब 1989 और 1990 में स्पोंसर्स न होने के चलते मिस इंडिया प्रतियोगिता नहीं हुई थी। फिर 1991 में प्रीति मनकोटिया ने यह टाइटल उनसे ले लिया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

नहीं चली शादी

शिखा स्वरूप ने अपने करियर में लगभग 11 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने साल 1992 में आर्मी पायलट राजीव लाल से शादी की थी। हालांकि उनकी शादीशुदा जिंदगी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई। उनका तलाक हो गया। ऐसे में शिखा ने ग्लैमर वर्ल्ड में दोबारा वापसी की। यहाँ चंद्रकांता सीरियल ने उन्हें खूब लोकप्रियता दिलाई।

फिल्मों में भी कर चुकी है काम

chandrakanta show 1994

वहीं चंद्रकांता के अलावा शिखा रामायण (2012-2013) में कैकेयी का रोल भी कर चुकी हैं। इतना ही नहीं चंद्रकांता को हम सभी ‘तहलका’, ‘पुलिसवाला गुंडा’, ‘पुलिस पब्लिक’, ‘नाग मणि’, ‘कायदा कानून’ और ‘प्यार हुआ चोरी-चोरी’ जैसी फिल्मों में देख चुके हैं। लेकिन इन सबके बावजूद वह बॉलीवुड में सफल करियर नहीं बना पाई। वैसे शिखा स्वरूप की तरह और भी कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो टीवी या फिल्म इंडस्ट्री में आई, फेमस हुई और फिर गुमनाम हो गई।

वैसे आप लोगों को टीवी की चंद्रकांता का लैटस्ट लुक कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही ये खबर पसंद आई तो इसे दूसरों के साथ शेयर जरूर करें। हमे ये भी बताएं कि आपको चंद्रकांता सीरियल कैसा लगता था। इसमें आपका फेवरेट कलाकार कौन सा था।

Back to top button
?>