बॉलीवुड

क्या आपने देखा जाह्नवी कपूर का ‘नो मेकअप’ लुक, सादगी देख याद आ जाएगी श्रीदेवी, देखें तस्वीरें

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘धड़क’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को भला कौन नहीं जानता। जाह्नवी कपूर अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी है और उनकी शानदार एक्टिंग को भी काफी पसंद किया गया है। बता दें, जाह्नवी कपूर शुरुआत से ही अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी के कारण भी काफी सुर्खियों में रहती है। इसके अलावा एक्ट्रेस को अक्सर ग्लैमरस अवतार में देखा जाता है।

janhvi kapoor

जब भी जाह्नवी कपूर किसी इवेंट, फंक्शन या बॉलीवुड पार्टी में स्पॉट की जाती है तो उनका लुक इंडस्ट्री के तमाम एक्ट्रेसेस को टक्कर देता नजर आता है। इतना ही नहीं बल्कि वर्तमान में जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस की लिस्ट में भी शामिल है। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं जाह्नवी कपूर की कुछ नो मेकअप लुक वाली तस्वीरें जिन्हें देखने के बाद आप यकीनन कह सकते हैं कि जाह्नवी कपूर मेकअप की भी मोहताज नहीं है। वह बिना मेकअप के भी बेहद ही खूबसूरत और हसीन लगती है। तो आइए देखते हैं जाह्नवी कपूर की नो मेकअप तस्वीरें…

jahnvi kapoor

जाह्नवी कपूर के नो मेकअप लुक

बता दें, जाह्नवी कपूर अक्सर नो मेकअप में स्पॉट की जाती है। जी हां…ज्यादातर उन्हें जिम के बाहर देखा जाता है जहां पर वह अक्सर बिना मेकअप किए हुए नजर आती है। इसके अलावा कई बार जाह्नवी कपूर बेधड़क कैमरे के सामने बिना मेकअप के नजर आ चुकी है और अक्सर अपनी खूबसूरती फ्लॉन्ट करती दिखाई देती है।

janhvi kapoor

पिछले दिनों जाह्नवी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी जिसमें वह एक सिंपल सा सूट पहने हुए नजर आ रही थी। इस दौरान जाह्नवी बिना मेकअप के दिखाई दी थी जिसमें उन्होंने अपनी सादगी से हर किसी का दिल जीत लिया था।

jahnvi kapoor

इतना ही नहीं बल्कि बिना मेकअप में जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी की तरह ही खूबसूरत और सादगी पसंद लगती है। देखा जा सकता है कि पिंक सूट पहने हुए जानवी नो मेकअप लुक में नजर आ रही है।

jahnvi kapoor

गौरतलब है कि, जाह्नवी कपूर को ज्यादातर अपने हॉट एंड बोल्ड लुक के लिए जाना जाता है। वह अक्सर खूबसूरती के लिए सुर्खियों में रहती है। जाह्नवी कपूर मेकअप के साथ जितनी हसीन दिखती है उतना ही ज्यादा वह बिना मेकअप के साथ भी खूबसूरत दिखाई देती है। बता दें, जाह्नवी कपूर अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। जाह्नवी कपूर की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है।

jahnvi kapoor

जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फ़िल्में

बात की जाए जाह्नवी कपूर के काम के बारे में तो आखिरी बार उन्हें फिल्म ‘मिली’ में देखा गया था। उनकी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फैंस की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि इसमें जाह्नवी ने अपने किरदार में जान डाल दी थी जो लोगों को खूब पसंद आया। लेकिन उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी। अब वह जल्द ही साउथ डेब्यू करने जा रही है।

janhvi kapoor

जी हां..वह साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म ‘ntr30’ में नजर आएंगी जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। इसके अलावा जाह्नवी कपूर के पास फिल्म ‘बवाल’ है जिसमें वह अभिनेता वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। बता दे वरुण धवन और जाह्नवी कपूर पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। अब देखना होगा कि जाह्नवी और वरुण धवन की जोड़ी कितना कमाल कर पाती है?

janhvi kapoor

Back to top button