बॉलीवुड

फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहीं राय लक्ष्मी, MS धोनी संग अफेयर को बताया बदनाम रिश्ता

साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना नाम कमा चुकी मशहूर एक्ट्रेस राय लक्ष्मी अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में रही है। राय लक्ष्मी ने महज 15 साल की उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। इसके बाद वह एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा बनी रही।

raai laxmi

राय लक्ष्मी खास करके उन दिनों खूब सुर्खियों में रही जब महेंद्र सिंह धोनी से लेकर बड़े-बड़े सेलेब्स को उन्होंने डेट किया, लेकिन कभी भी उनकी जिंदगी में सच्चा प्यार हासिल नहीं हुआ। बता दे आज यानी कि 5 मई को राय लक्ष्मी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। ऐसे खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें…

15 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू

raai laxmi

5 मई 1990 को कर्नाटक के बेलगांव में जन्मी राय लक्ष्मी ने महेश 15 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने सबसे पहले ‘क्रिश्चियन ब्रदर्स’ फिल्म में काम किया जो सुपरहिट रही। इतना ही नहीं बल्कि छोटी सी उम्र में लक्ष्मी ने अपनी पहचान बना ली थी। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड फिल्म ‘जूली-2’ में काम करने का मौका मिला जिसमें वह काफी बोल्ड किरदार में नजर आई थी।

raai laxmi

इतना ही नहीं बल्कि जब ये फिल्म रिलीज नहीं हुई उससे पहले ही एक्ट्रेस के बोल्ड सीन वायरल हो गए थे जिसके बाद अभिनेत्री काफी सुर्खियों में रही थी। इस दौरान राय लक्ष्मी ने बोल्ड वीडियो पर नाराजगी भी जताई थी। बता दे राय लक्ष्मी बॉलीवुड और साउथ की फिल्में मिलाकर करीब 50 फिल्मों में काम कर चुकी है। इसके अलावा वह भोजपुरी इंडस्ट्री में भी अपना जलवा दिखा चुकी है। वही पवन सिंह के साथ उन्हें एक म्यूजिक वीडियो में काफी पसंद किया गया था।

एमएस धोनी संग रहा था एक्ट्रेस का रिश्ता

raai laxmi

बता दें, राय लक्ष्मी का नाम उस दौरान काफी सुर्खियों में रहा जब उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को डेट किया। दरअसल, साल 2009 में आईपीएल की जब शुरुआत हुई थी तभी राय लक्ष्मी के साथ एमएस धोनी का नाम खूब सुर्खियों में रहा। पहले सीजन के दौरान राय लक्ष्मी ‘चेन्नई सुपर किंग्स’ की ब्रांड एंबेसडर थी। ऐसे में धोनी के साथ उनका मिलना जुलना लगा रहता था।

raai laxmi

इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो राय लक्ष्मी और महेंद्र सिंह धोनी ने करीब 1 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। लेकिन बाद में फिर यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। हालांकि इस मामले पर कभी महेंद्र सिंह धोनी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। केवल राय लक्ष्मी ने इस अफेयर पर खुलकर बात की थी।

वो केवल एक बदनामी और दाग था…

raai laxmi

बता दें, जब मीडिया वाले राय लक्ष्मी से धोनी के बारे में सवाल करते थे तो वह काफी परेशान भी हो जाती थी। इसके बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में इसके बारे में खुलकर बात की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि, “मुझे ऐसा लगने लगा था कि धोनी के साथ मेरा रिश्ता किसी दाग और निशान जैसा था जो लंबे समय तक नहीं टिका। मुझे हैरानी होती थी कि लोगों में अभी तक इस रिश्ते के बारे में बात करने की एनर्जी और धैर्य था।”

raai laxmi

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, “जब भी चैनल्स पर धोनी की पास्ट की बात होती तो हमारे रिश्तों का जिक्र जरूर किया जाता है। मैं सोचने लगी थी कि कभी मेरे बच्चे होंगे और टीवी पर ऐसी न्यूज़ देखेंगे और इसके बारे में मुझसे पूछेंगे तो मैं क्या जवाब दूंगी।”

raai laxmi

बता दें, राय लक्ष्मी ना केवल फिल्मों में काम कर चुकी है बल्कि उन्होंने कई टीवी शोज में भी काम किया है। वही सोशल मीडिया पर राय लक्ष्मी की बोल्ड तस्वीरें वायरल होती रहती है। बता दे वह अक्सर अपने बोल्ड लुक के लिए चर्चा में रहती है।

Back to top button