बॉलीवुड

जब परिणीति चोपड़ा की वजह से अजय देवगन को अपने ही बेटे ने मार दिया था थप्पड़, इमोशनल कर देगी वजह

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने अफेयर के कारण सुर्खियों में है। दरअसल, कई दिनों से कयास लगाए जा रहे हैं कि परिणीति आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को डेट कर रही है। जी हां.. दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया जा चुका है। हाल ही में इन्हें आईपीएल में भी साथ देखा गया था जहां पर यह मैच देखते हुए नजर आए थे।

ajay devgan

गौरतलब है कि, परिणीति चोपड़ा अब तक कई फिल्मों का हिस्सा बन चुकी है। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ भी काफी पसंद की गई थी। फिल्म में मशहूर अभिनेता अजय देवगन जैसे बड़े कलाकारों ने काम किया था। बहुत कम लोग जानते हैं कि परिणीति चोपड़ा की वजह से अजय देवगन अपने ही बेटे युग से सरेआम चाटा खा चुके हैं। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

क्यों मारा था युग ने पिता अजय को थप्पड़?

ajay devgan

दरअसल, फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ में परिणीति चोपड़ा ने एक अहम किरदार निभाया था। फिल्म काफी पसंद की गई। वहीं अजय देवगन मजेदार किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म को अजय देवगन अपने पूरे परिवार के साथ देखा था। ऐसे में उनका बेटा युग काफी इमोशनल हो गया जिसके बाद उसने अपने पिता को ही सरेआम थप्पड़ दे डाला। ये हम नहीं कह रहे बल्कि खुद अभिनेता अजय देवगन ने खुलासा किया था। उन्होंने इंटरव्यू में साझा किया था कि, इस फिल्म को देखते समय उनका बेटा युग काफी इमोशनल हो गया था और रोते-रोते उसने मुझे चांटा मार दिया था।

ajay devgan

दरअसल, अजय से जब फिल्म गोलमाल अगेन की परफॉर्मेंस को लेकर पूछा कि उनके परिवार वालों ने इस फिल्म को लेकर क्या रिएक्शन दिए? इसके जवाब में अजय कहते हैं कि, “सभी ने बहुत इंजॉय किया। घर पर भी सभी लोग इंजॉय कर रहे थे और सभी लोग हंस भी रहे थे। मेरे परिवार को फिल्म पसंद आई।”

ajay devgan

आगे एक्टर ने साझा किया कि, “सभी लोग समय समय पर हंस रहे थे लेकिन काजल का हंसना बंद नहीं हो रहा था। दूसरे हाफ में मेरा बेटा युग रोया और उसने मुझे चांटा भी मारा। क्योंकि परिणीति चोपड़ा की मौत पर उसकी आंख से आंसू आ गए और मेरी गोद में बैठा था। मैंने पूछा क्या हुआ उन्होंने मुझसे कहा कि आप मुझे रोते हुए नहीं देखना चाहिए।”

ajay devgan

बता दें, साल 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म में अजय देवगन और परिणीति के अलावा तब्बू, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, तुषार कपूर और अरशद वारसी जैसे कलाकार नजर आए थे जिनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया।

अजय देवगन का वर्कफ़्रंट

ajay devgan

बात करें अजय देवगन की निजी जिंदगी के बारे में तो उन्होंने साल 1999 में पॉपुलर एक्ट्रेस काजल से शादी रचाई। इसके बाद उनके घर बेटी न्यासा देवगन का जन्म हुआ। इसके बाद उनके घर बेटे युग देवगन का जन्म हुआ। बता दे युग और न्यासा पॉपुलर स्टार्किड्स में से एक है जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

ajay devgan

बता दें, अजय देवगन आखरी बार फिल्म ‘भोला’ में देखा गया था जिसमें उनकी शानदार परफॉर्मेंस को पसंद किया गया। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई। वहीं परिणीति की बात की जाए तो इन दिनों वह अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। कहा जा रहा है कि, एक्ट्रेस की मई में सगाई हो जाएगी जबकि साल के अंत तक ये शादी रचा लेंगे।

Back to top button
?>