दिलचस्प

खुद को होशियार मानते हो तो इस सवाल का जवाब बताओ, गणित के बड़े-बड़े महारती भी हो गए फेल

हर कोई यही चाहता है कि उसका दिमाग सबसे तेज हो। लोग उसे इंटेलिजेंट कहरक बुलाएं। आप में से कई लोग खुद को बड़ा होशियार समझते होंगे। लेकिन कई बार ये हमारी गलतफहमी रहती है। जब दिमाग का असली टेस्ट होता है तो सारी होशियारी धरी की धरी रह जाती है। आज हम भी आपके लिए ऐसा ही एक माइन्ड टेस्ट लेकर आए हैं। यदि आपने गणित के इस सवाल को हल कर के दिखा दिया तो हम मान जाएंगे कि आपके दिमाग में गोबर नहीं बल्कि बुद्धिमानी का खजाना भरा है। तो चलिए देर किस बात की फटाफट इस Math Puzzle को सुलझाकर बताइए।

होशियार हो तो इस सवाल का जवाब बताओ

इस मैथ पजल को ध्यान से देखिए। इसमें आपको चार सवाल दिखाई देंगे। पहले तीन सवाल का जवाब तो पहले से दिया गया है। लेकिन चौथे सवाल का जवाब आपको बताना है। आपको यह जवाब पहले तीन सवालों के बताए गए जवाब के आधार पर बताना है। पजल के पहले तीन सवाल हैं –  3+2 = 43, 4+3 =54, 5+4 = 65। अब आपको इसके आधार पर चौथे सवाल 9+5 =? का सही जवाब बताना है।

इस मजेदार सवाल को ट्विटर पर @math_puzzless नाम के ट्विटर हैंडल ने शेयर किया है। यह सवाल कई लोगों के दिमाग में दर्द कर रहा है। लोग इसका सही जवाब नहीं दे पा रहे हैं। किसी ने जवाब में 79 लिखा तो कोई 109 और 139 लिखने लगा। लेकिन ये सारे जवाब गलत हैं। सही जवाब की तलाश अभी भी जारी है। तो चलिए आप अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाइए और बताइए कि इस सवाल का सही जवाब क्या होगा। इस सवाल को सुलझाने के लिए हम आपको बस 15 सेकंड का समय दे रहे हैं।

ये है सही जवाब

तो दोस्तों क्या आपको इस सवाल का सही जवाब मिला क्या? नहीं? कोई बात नहीं। हम आपको इस सवाल का सही जवाब बताने जा रहे हैं। इसे जानने के बाद आपके सभी डाउट क्लियर हो जाएंगे। हम आपको ये भी बताएंगे कि इस सवाल को कैसे हल किया जाता है। इससे आप भविष्य में और भी कई सवाल हल कर सकते हैं। इससे आपके दिमाग की पॉवर बढ़ेगी। जैसे हम बॉडी बनाने के लिए जिम में मसल्स की एक्सरसाइज करते हैं ठीक ऐसे ही आपको इन पहेलियों को सुलझाकर दिमाग की कसरत करना चाहिए। इससे आपका माइन्ड स्ट्रॉंग बनेगा।


तो चलिए अब सही जवाब पर आते हैं। इसका सही जवाब जानने के लिए पहले आपको शुरुआत के तीन सवालों के जवाबों पर गौर करना होगा। सवाल में बताया गया है 3+2 = 43, 4+3 =54, 5+4 = 65। यहां हर नंबर में एक-एक अंक बढ़ाकर जवाब लिखा गया है। जैसे 3+2 का 43, फिर 4+3 का 54 और 5+4 = 65। इसी पेटर्न को फॉलो करें तो 9+5 का सही जवाब 106 होगा। यानि 9 के बाद का अंक 10 और 5 के बाद का अंक 6।


तो थी न ये मजेदारी पहेली? यदि आपको ये मैथ पजल पसंद आया तो इसे दूसरों के साथ शेयर करें। जरा देखिए कि आपके दोस्तों और रिश्तेदारों के पास कितना दिमाग है। वह इसे आपसे पहले हल कर पाते है या नहीं। और ऐसे ही मजेदार दिमागी व्यायाम के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।

Back to top button