रिलेशनशिप्स

तोहफे में बहनों को न दें ये चीजें, बिगड़ जाते हैं भाई–बहन के रिश्ते

भाई बहन का रिश्ता बड़ा प्यारा होता है। दोनों आपस में चाहे कितनी भी लड़ाई झगड़ा कर ले लेकिन सुख दुख में हमेशा दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। दोनों के बीच में एक अटूट बंधन होता है। रक्षाबंधन, बर्थडे, एनिवर्सरी जैसे कई मौके आते हैं जब भाई अपनी बहन को तोहफे में कुछ खास चीजें देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक भाई को अपनी बहन को गिफ्ट में कुछ खास चीजें नहीं देना चाहिए। यदि आप इसे देते हैं तो भाई बहन का रिश्ता टूट सकता है। इनके रिश्तो में खटास आ सकती है। तो चलिए जानते हैं कि कौन से तो उसे एक भाई को बहनों को नहीं देना चाहिए।

रूमाल

वास्तु शास्त्र की माने तो अपनी बहन को कभी भी तोहफे में रुमाल नहीं देना चाहिए। एक बहन चाहे तो अपने भाई को गिफ्ट में रुमाल जरूर दे सकती हैं। लेकिन भाई को बहन को कभी तोहफे में रुमाल नहीं देना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इससे भाई बहन के रिश्ते में दूरियां आ जाती है। दोनों की आपस में बनना कम हो जाती है।

नुकीली चीजें

एक भाई को कभी भी बहन को गिफ्ट में निकली चीजें नहीं देना चाहिए। चाकू कैंची जैसी चीजें गिफ्ट में देने लायक नहीं होती हैं। इन चीजों से नेगेटिविटी आती है। यह चीजें नकारात्मक ऊर्जा से भरी होती है। यदि इन्हें गिफ्ट में दे दिया तो आपकी रिश्तो में दरार आ सकती है। इसलिए ऐसी चीजों को तोहफे में देने से परहेज करने में ही भलाई है।

काले रंग की चीजें

भाई को भूल कर भी अपनी बहन को गिफ्ट में काले रंग की चीजें नहीं देनी चाहिए। काले रंग की ड्रेस या फिर कोई भी दूसरा सामान गिफ्ट में देना अशुभ माना जाता है। काला रंग बुराई और नकारात्मकता को दर्शाता है। इसे तोहफे में देने पर आपके रिश्तो में खटास आ सकती हैं। इसलिए काले रंग की वजह सफेद लाल हरा नीला जैसे रंगों का चुनाव करें।

अपनी पसंद की चीजें

गिफ्ट में हमेशा ऐसी चीजें देनी चाहिए जो सामने वाले को पसंद हो। उन चीजों को गिफ्ट में नहीं देते जो आपको निजी तौर पर पसंद होती है। ऐसे गिफ्ट लेकर सामने वाला खुश नहीं रहता है। और जब खुशी ना हो तो ऐसे गिफ्ट का क्या फायदा। इसलिए अपनी बहन को हमेशा गिफ्ट हमें उसके पसंद की चीजें ही दें।

अंडरग्रामेंट

अंडरग्रामेंट एक निजी चीज होती है। यह एक भाई को अपनी बहन को गिफ्ट में कभी नहीं देना चाहिए। आप चाहे कितने भी बोल्ड सोच वाले हो लेकिन ऐसी चीजें कभी बहन के लिए खरीदकर न लाएं। इससे भाई बहन का पवित्र रिश्ता बर्बाद हो सकता है। यह चीजें बहन खुद खरीद सकती है या मां, बहन, पति, सहेली को बोल सकती है।

उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। यदि आप गिफ्ट को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहते हैं तो सबसे बेस्ट यही है कि आप पैसे दे दें। इससे आपकी बहन अपनी पसंद की चीज आसानी से खरीद सकती है। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई तो दूसरों के साथ शेयर करना ना भूले।

Back to top button