दिलचस्प

टूटे पैर से सड़क पार कर रही थी लड़की, अचानक फंसी मुसीबत में, फिर महिला ने ऐसे दिखाई इंसानियत

आजकल के जमाने में इंसानियत नाम की चीज बहुत कम देखने को मिलती है। अब लोग ज्यादा स्वार्थी हो गए हैं। वह अपने काम से काम रखने में बिलीव करते हैं। ऐसे बहुत कम लोग होते हैं जो दूसरों की मदद को आगे आते हैं। उदाहरण के लिए यदि आप सड़क पर जा रहे हैं और आपको कोई शख्स मुसीबत में दिन जाए तो ऐसा बहुत कम होता है जब लोग अपना काम छोड़ कर उसकी मदद करते हैं। बल्कि वह बिना कोई इमोशन दिखाएं साइड से निकल जाते हैं। कुछ तो मुसीबत में फंसे हुए लोगों का वीडियो बनाने लगते हैं लेकिन मदद को आगे नहीं आते हैं।

महिला की इंसानियत ने जीता दिल

हालांकि हर किसी की सोच ऐसी नहीं होती है। कुछ लोगों में आज भी इंसानियत बची हुई है। वह मुसीबत में फंसे लोगों की मदद को हमेशा आगे आते हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूल जाती लड़की का पैर टूटा हुआ है। वह डंडे के सहारे किसी तरह सड़क पार कर रही है। वह जब सड़क पार करना शुरू करती है तो सिग्नल पर लाइट रेड होती है। लेकिन पे टूटा होने की वजह से उसकी स्पीड बहुत कम होती है और बीच सड़क पर आते-आते ट्रैफिक सिग्नल ग्रीन हो जाता है।

ट्रैफिक लाइट के ग्रीन होते ही सभी गाड़ियां आगे जाने की तैयारी करने लगती है। यह देख लड़की बड़ी घबरा जाती है। तभी एक महिला उसकी मदद को आगे आती है। यह महिला सामने खड़ी गाड़ियों को हाथ से रुकने का सिग्नल देती है। फिर वह उस लड़की को अपनी पीठ पर उठाकर सड़क पार करवा देती है। इससे लड़की चैन की सांस लेती है। महिला द्वारा किया गया यह नेक काम आप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। लोग महिला की दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं।

लोग कर रहे महिला की दरियादिली की तारीफ

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @cctvidiots नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो पर लोग दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि “यदि सभी लोग ऐसी इंसानियत दिखाने लगे तो यह दुनिया स्वर्ग बन जाएगी।” दूसरा यूजर कहने लगा “महिला ने बहुत ही अच्छा काम किया। इन्हें देख कर मैं खुद भी प्रेरित हुआ। आगे से मैं भी हर जरूरतमंद की मदद को तैयार रहूंगा।” इसी तरह बाकी लोग भी महिला के काम की तारीफ करने लगे।

यहां देखें इंसानियत की मिसाल दिखाता वीडियो


उम्मीद करते हैं कि आपको यह वीडियो पसंद आया होगा। आप भी इस वीडियो से प्रेरणा लीजिए और दूसरों की मदद को आगे आई। याद रखिए कि आज आप किसी की मदद करेंगे तो कल को कोई दूसरा आपकी मदद को आगे आएगा। और एक बात दूसरों की मदद करके देखिए तो सही,  दिल को बहुत अच्छा लगता है। दोस्तों इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर भी करें ताकि दूसरे लोग इससे इंस्पायर हो सके।

Back to top button