दिलचस्प

नजर हटी दुर्घटना घटी: बातों में उलझा रह गया दूल्हा, BF ने चुपके से भर दी दुल्हन की मांग–Video

शादी का सीजन शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर इसी के साथ शादी से जुड़े कई वीडियो वायरल होने लगे हैं। इनमें से कुछ वीडियो हमें भावुक कर देते हैं तो कुछ को देखकर हमारी हंसी रुकने का नाम नहीं लेती है। आज हम आपको ऐसा ही एक मजेदार वीडियो दिखाने जा रहे हैं जहां एक शख्स दूल्हे की नाक के नीचे से उसकी दुल्हन ले उड़ा। दूल्हा बातों में लगा रहा और उसने दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया।

दूल्हे के सामने दुल्हन ले उड़ा प्रेमी

आप लोगों ने ऐसे कई किस्से सुने होंगे जहां शादी में दुल्हन का प्रेमी आकर हंगामा कर देता है। या फिर वह शादी के पहले ही दुल्हन को भगा ले जाता है। लेकिन ऐसा शायद ही देखा होगा जब प्रेमी अपनी दुल्हन को दूल्हे के सामने से ले जाए और किसी को कानों कान खबर तक ना हो। ऐसा ही एक मजेदार नजारा हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिला।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा स्टेज पर बैठा हुआ बड़ी-बड़ी बातें कर रहा है। वह कहता है कि वह दूसरों को चुना लगाता है कोई उसको चूना नहीं लगा सकता। दूल्हा बताता है कि वह एक प्रॉपर्टी डीलर है। वह आगे कहता है “पूरा पैसा दीजिए। जानते नहीं है कि कितना पॉवर है। बहुत रुपिया आता है। जितना दे रहे हैं उतना कुछ भी नहीं है। दस लाख कुछ नहीं होता है। पूरा पैसा दीजिए तभी हम मांग में सिंदूर भरेंगे।”

बहसबाजी में लगा रह गया दूल्हा

दूल्हा जब इस तरह की बातें कर रहा होता है तो दुल्हन के पीछे एक शख्स चुपके से आकर खड़ा हो जाता है। वह फटाक से दुल्हन की मांग में सिंदूर भर देता है। दुल्हन की सिंदूर आराम से करवा लेती है और उसे रुकती नहीं है। उदय दूल्हा जी की बातों में लगा रहता है। इधर दुल्हन और उसका प्रेमी दोनों स्टेज पर से रफूचक्कर हो जाते हैं। दूल्हा सिर्फ बहस ही करता रह जाता है। प्रेमी उसकी नाक के नीचे से अपनी प्रेमिका को उड़ा ले जाता है।

यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर sakhtlogg नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने साझा किया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि यह वीडियो सच में किसी शादी का है या फिर सिर्फ मनोरंजन की दृष्टि से बनाया गया है। वैसे देखने में यह एक प्रैंक वीडियो मालूम होता है। इस वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन भी आ रहे हैं। एक यूजर ने बोला और कर लो बहस। तो वहीं दूसरे ने कहा ऐसा कौन करता है भाई। इतनी आसानी से तो लड़की हेलो भी नहीं बोलती और तुम शादी से दुल्हन उड़ा ले गए।

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SAKHT LOGG 🔥 (@sakhtlogg)

वैसे आप लोगों को यह वीडियो कैसा लगा हमें कमेंट का जरूर बताएं। वीडियो पसंद आने पर इसे दूसरों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर भी करें। इसे अपने सभी दोस्तों रिश्तेदारों को दिखाएं। ताकि उन लोगों का भी अच्छे से मनोरंजन हो सके। ऐसे ही और भी शानदार वीडियो के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।

Back to top button
?>