दिलचस्प

कबाड़ से बनाई 7 सीटर बाइक, धूप से चलती है 200 KM, देखकर हर्ष गोयनका बोले- भारत पर गर्व है – Video

भारत एक ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा जुगाड़ू लोग रहते हैं। यहां आधे से ज्यादा लोगों का काम जुगाड़ के दम पर ही चल रहा है। लोग यहां बड़े क्रिएटिव होते हैं। कम संसाधनों में भी अपना काम निकालना अच्छे से जानते हैं। वह कहते हैं ना आवश्यकता ही आविष्कार की जननी होती है। बस इसी बात के चलते कई लोग इंडिया में अलग-अलग अविष्कार कर देते हैं। सोशल मीडिया के जमाने में यह अविष्कार फटाफट वायरल भी हो जाते हैं। आज हम आपको ऐसा ही कानों का अविष्कार दिखाने जा रहे हैं जिसे कबाड़ की चीजों से बनाकर रेडी किया गया है।

कबाड़ से बनाई 7 सीटर बाइक

आप सभी बिजनेस टाइकून और आरपीजी एंटरप्राइजेज (RPG Enterprises) के चेयरमैन हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) को अच्छे से जानते होंगे। वे ट्विटर पर भी बड़े एक्टिव रहते हैं। यहां आए दिन मजेदार वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंडियन जुगाड़ का एक कमाल का वीडियो शेयर किया है। इसमें एक शख्स ने कबाड़ के सामान से 7 सीटर बाइक तैयार कर दी। दिलचस्प बात यह है कि 7 सीट वाली है बाइक सोलर ऊर्जा से चलती है। शख्स ने इस बाइक के ऊपर एक छत लगा दी जो कि सोलर पैनल से बनी हुई है। यह छत राइडर को धूप और बारिश से बचाने का काम तो करती ही है साथ में सूर्य की एनर्जी लेकर उसे इलेक्ट्रिक ऊर्जा में परिवर्तित कर देती है।

बाइक बनाने वाले शख्स का दावा है कि यदि 2 दिन भर रहे तो यह बाइक 200 किलोमीटर तक चल सकती है। सबसे की है जुगाड़ सच में काबिले तारीफ है। बढ़ते पेट्रोल के दामों को देखते हुए यह आइडिया बहुत ही अच्छा है। लोग लाखों रुपए की कार खरीदते हैं ताकि उसमें जैसे 7 लोग बैठ सकें। लेकिन शख्स ने सिर्फ 10 से 12 हजार खर्च कर के ही यह 7 सीटर बाइक बना दी। 7 लोग आराम से एक बाइक पर बैठकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक जा सकते हैं। बस यही वजह है कि हर्ष गोयनका इस बाइक से बड़े इंप्रेस हुए और उन्होंने ट्विटर पर इसकी तारीफों के पुल बांध दिए।

लोग हुए जुगाड़ से इंप्रेस

उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा “एक उत्पाद में इतना टिकाऊ, नया- स्क्रैप से बना, सात सीटर वाहन, धूप से उर्जा भी लेता है और छाया भी प्रदान करता है। इस तरह के तकनीक के लिए हम हमारे भारत पर गर्व करते हैं।” उनकी इस बातों से सोशल मीडिया पर लोगों ने भी सहमति जताई और उन्होंने भी इस जुगाड़ की तारीफ की। एक शाखा ने लिखा “स्क्रैप से बना 7 सीटर वाहन से शानदार इसकी डिजाइन है, जो सौलर पैनल के साथ साथ छाया देने का काम कर रहा है। एक और विशिष्ट स्थिरता का उदाहरण है आवश्यकता आविष्कार की जननी है।”

यहां देखें वीडियो


जैसे आप लोगों को यह जुगाड़ कैसी लगी हमें कमेंट का जरूर बताएं। इस वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करें। ताकि लोग इससे प्रेरित होकर और भी नई-नई जुगाड़ करें। इससे भारत का नाम रोशन होगा और इसकी तरह की भी होगी।

Back to top button
?>