Bollywood

बॉलीवुड में नहीं चला इस हीरो का जादू,फिर भी है बेशुमार दौलत का मालिक, जानें क्या करते हैं काम

एक्टिंग की दुनिया में कलाकार हीरो बनने का सपना लिए आते हैं। हालांकि कई विलन तो कई सपोर्टिंग रोल में ही सिमट कर रह जाते हैं। एक ऐसा ही कलाकार कई फिल्मों में नजर आया लेकिन उसे वह पहचान हासिल नहीं हुई जिसका वह हकदार था। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया का रास्ता ही बदल लिया और वर्तमान में वह करोड़ों की कमाई करता है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं सलमान खान के जीजा और मशहूर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर अतुल अग्निहोत्री के बारे में। आज हम आपको बताएंगे अतुल अग्निहोत्री के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें..

atul agnihotri

इस एक्ट्रेस के कहने पर की फ़िल्में
8 जुलाई 1970 को अभिनेता रोहित अग्निहोत्री के घर जन्मे अतुल अग्निहोत्री ने बहुत छोटी सी उम्र में अपने पिता को खो दिया था। ऐसे में जल्द ही उनके कंधों पर घर की जिम्मेदारी आ गई थी। इसी बीच अतुल अग्निहोत्री की बुआ और जानी-मानी एक्ट्रेस रती अग्निहोत्री ने उन्हें फिल्मों में आने के लिए कहा। अपनी बुआ को काम करते देख अतुल अग्निहोत्री भी इंडस्ट्री की ओर बढ़े और उन्हें मिथुन चक्रवर्ती और रति अग्निहोत्री की फिल्म में काम करने का मौका मिला।

atul agnihotri

इसके बाद धीरे-धीरे अतुल अग्निहोत्री को काम मिलने लगा और वह कई फिल्मों में नजर आए। उन्होंने अपने करियर में ‘आंसू भरे अंगारे’, ‘यशवंत’, ‘क्रांतिवीर’, ‘सनम तेरी कसम’, ‘होते होते प्यार हो गया’, ‘चाची 420’, ‘जानी दुश्मन’, ‘आतीश’, ‘जीवन युद्ध है’, ‘हम तुम्हारे हैं सनम’, ‘नाराज’ जैसी फिल्मों में काम किया। हालाँकि इतनी फिल्मों में काम करने के बावजूद भी अतुल को पहचान हासिल नहीं हुई जो उन्हें चाहिए थी। ऐसे में अतुल अग्निहोत्री ने अपने काम करने का तरीका बदल डाला। दरअसल उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी और असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करने लगे।

atul agnihotri

ऐसे जुड़ा खान परिवार संग रिश्ता
बता दें, इसी बीच अतुल अग्निहोत्री का रिश्ता खान परिवार के साथ जुड़ गया। दरअसल अतुल अग्निहोत्री की शादी सलमान खान की बहन अलवीरा के साथ हुई है। बता दें अतुल और अलवीरा फिल्म ‘जागृति’ के सेट पर एक दूजे को दिल दे बैठे थे। इसके बाद इन्होंने शादी रचाने का फैसला कर लिया।

atul agnihotri

ये भी कहा जाता है कि, अलवीरा के प्यार में पड़ने के बाद अतुल अग्निहोत्री सलमान खान से डरने लगे थे। दरअसल अतुल को डर था कि शायद सलमान खान का परिवार अलवीरा के साथ शादी के लिए तैयार न हों। हालांकि जब सलमान और उनके पिता सलीम खान को इस बारे में पता चला तो उन्होंने बहुत ही नार्मल तरीके से रिएक्ट किया और दोनों के प्रति अपनी खुशी जताई थी। इसके बाद साल 1995 में इन दोनों की शादी हो गई।

atul agnihotri

ऐसे में अतुल अग्निहोत्री को सलमान खान का बखूबी साथ मिला और उनके निर्देशन में भी काफी फायदा हुआ। दरअसल उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म ‘दिल ने जिसे अपना कहा’ निर्देशित की लेकिन यह कोई खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘हेलो’ का निर्देशन किया लेकिन यह फिल्म भी नहीं चल पाई।

atul agnihotri

इसके बाद उन्होंने ‘बॉडीगार्ड’ बनाई जो अच्छी खासी चल गई। इसके बाद उन्होंने ‘ओ तेरी’, ‘भारत’ जैसी फिल्मों से अच्छा खासा मुनाफा कमाया। बता दे अतुल अग्निहोत्री डायरेक्टर की दुनिया में काफी मशहूर हो चुके हैं और वह अच्छी खासी कमाई भी करते हैं। रिपोर्ट की माने तो अतुल आज के समय में करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी सालाना आय करीब 8 मिलियन डॉलर है।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ https://ciesas.edu.mx/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d