बॉलीवुड

ससुर-बहू की इन जोड़ियां ने फिल्मों में किया रोमांस, लिस्ट में शामिल है बड़े-बड़े नाम

ससुर और बहू का रिश्ता बाप और बेटी के रिश्ते के समान होता है। दोनों के बीच एक दूरी, मर्यादा और मान सम्मान होता है। ऐसे में कोई भी बहू अपने ससुर संग डांस करने या ड्रामा करने के बारे में सोच भी नहीं सकती है। लेकिन आज हम आपको फिल्म इंडस्ट्री की उन बहुओं से मिलाने जा रहे हैं जो अपने ससुर संग फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इनमें से एक बहू तो ऐसी भी है जिसने ससुर संग रोमांस भी किया। इनमें से कुछ बहूएं शादी के पहले ससुर संग फिल्मों में नजर आई तो कुछ शादी के बाद। तो चलिए देखें कि लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं।

अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय

Aishwarya-Rai-Amitabh-Bachchan

ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से शादी की है। इस लिहाज से बिग बी उनके ससुर हैं। ऐश्वर्या और अमिताभ एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसमें क्यों हो गया न, मोहब्बतें जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि इन दोनों की जोड़ी को बंटी और बबली फिल्म के गाने ‘कजरा रे’ में सबसे ज्यादा पसंद किया गया था। तब ऐश्वर्या की शादी हो चुकी थी। इस गाने में अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन ऐश्वर्या से फ़्लर्ट करते दिखाई दिए थे। यह गाना आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है।

नीतू कपूर और शशि कपूर

नीतू कपूर रणबीर के पापा यानि ऋषि कपूर की पत्नी हैं। ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। नीतू ने शशि कपूर संग काम किया था। शशि रिश्ते में नीतू के चाचा ससुर लगते हैं। दोनों ने एक साथ कई फिल्में की। इसमें एक और एक ग्यारह, काला पानी और दीवारी जैसी फिल्में शामिल हैं। दोनों का साथ में एक रोमांटिक गाना भी शूट हुआ था। इस गाने के बोल हैं ‘कह दूं तुम्हें या चुप रहूं’। यह गाना बड़ा पॉपुलर हुआ था। तब दोनों की जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। आज भी ये गाना कई लोग सुनना पसंद करते हैं।

सामंथा रुथ प्रभु और नागार्जुन

सामंथा रुथ प्रभु साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जाना माना नाम हैं। उन्होंने साउथ के जाने माने अभिनेता नागा चैतन्य से साल 2017 में शादी की थी। ऐसा कर वह साउथ सुपरस्टार नागार्जुन की बहू बन गई थीं। बता दें कि सामंथा और नागार्जुन साथ में हॉरर कॉमेडी फिल्म राजू गरी गधी 2 में साथ काम कर चुके हैं। वैसे अब नागार्जुन सामंथा रुथ प्रभु के ससुर नहीं हैं। इसकी वजह सामंथा और नागा चैतन्य का तलाक हो जाना है।

आलिया भट्ट और ऋषि कपूर

आलिया भट्ट रणबीर कपूर की बीवी हैं। इस लिहाज से वह ऋषि कपूर की बहू हुई। लेकिन अफसोस की कपूर खानदान की बहू बनने से पहले ही ऋषि कपूर का निधन हो गया था। हालांकि जब रणबीर और आलिया एक दूसरे को डेट कर रहे थे तब वे जिंदा थे। आलिया और ऋषि कपूर करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर और कपूर एंड संस में साथ काम कर चुके हैं। अब ये बात अलग है कि बाकी ससुर बहू की जोड़ियों की तरह इनका फिल्म में कोई रोमांटिक एंगल नहीं था।

Back to top button