अध्यात्म

गुस्सैल और कंजूस होती है R नाम वाली लड़कियां, लेकिन अंदर कुछ अच्छे गुण भी होते हैं, आप भी जानिए

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई बच्चा पैदा होता है तो मां-बाप राशि के अनुसार उसका नाम रखते हैं। कुछ लोग बिना राशि के अपनी मनमर्जी से भी नाम रख देते हैं। कहा जाता है कि यदि आप बार-बार उसे उसी नाम से पुकारे तो वही उसकी राशि बन जाती है। नाम का पहला अक्षर ज्योतिष शास्त्र में बहुत मायने रखता है। इसके आधार पर आप बच्चे का भविष्य और व्यक्तित्व बता सकते हैं। आज हम आपको R नाम वाली लड़कियों का स्वभाव बताने वाले हैं। इन लड़कियों में क्या-क्या खूबियां और कमियां होती है इस पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

ऐसे स्वभाव की होती है R नाम वाली लड़कियां

1. R नाम वाली लड़कियां रिश्ते निभाने में बेस्ट होती हैं। यह बड़ा सोच समझकर कोई भी नया रिश्ता बनाती है। खासकर अपने लिए पार्टनर चुनने से पहले उसे अच्छी तरह परखना पसंद करती हैं। एक बार यह कोई रिश्ता कायम कर ले तो जिंदगी भर उसे पूरी शिद्दत के साथ निभाती है। इस नाम वाली लड़कियों को रिश्तो की वैल्यू पता होती है। यह रिश्ते में अपना बेस्ट देने की कोशिश करती है। इसलिए यह एक अच्छी बेटी, बहन, बहू, पत्नी और मां बनती है।

raveena tandon

2. इस नाम की लड़कियां दिमाग से बहुत क्रिएटिव होती हैं। इनका दिमाग रचनात्मक क्रियाओं से भरा रहता है। इनकी सोच और विचार दूसरों से काफी अलग और यूनिक होती है। यही वजह है कि इनका काम दूसरों से अलग हटकर दिखता है। यह जिस भी फील्ड में जाती है वहां अपनी क्रिएटिविटी से सफलता के झंडे गाड़ देती है। इन लड़कियों के काम और व्यवहार से इनके बॉस हमेशा खुश रहते हैं।

3. इस नाम वाली लड़कियां लग्जरी लाइफ की शौकीन होती हैं। इन्हें लाइफ में भौतिक सुख सुविधाओं से बड़ा लगा होता है। यह महारानी की तरह अपना जीवन जीना पसंद करती है। इन्हें महंगी और आलीशान चीजें पसंद आती है। खास बात यह है कि इस आलीशान लाइफ को पाने के लिए यह लड़कियां कड़ी मेहनत भी करती हैं। यह लाइफ में जो कुछ भी चाहती हैं उसे हासिल कर कर ही दम लेती हैं।

4. इस नाम की लड़कियां पैसों के मामले में थोड़ी कंजूस भी होती हैं। दूसरों के लिए उनकी जेब से पैसा आसानी से नहीं निकलता है। पैसों के मामले में इनका दिल इतना बड़ा नहीं होता कि यह सामने वाले का दिल खोलकर खर्चा कर सकें। यह पैसे बचाने में यकीन रखती हैं। यह दूसरों के ऊपर फिजूल खर्चा करने से बचती हैं। पैसों को लेकर यह बड़ी चालाक होती है। इन्हें पैसों से बड़ा लगाव होता है।

5. इस नाम की लड़कियां बड़ी भावुक होती है। इनमें इमोशंस कूट-कूट कर भरे होते हैं। यह जल्दी भावनाओं में बह जाती हैं। इस कारण कई बार लोग इन का गलत फायदा भी उठा लेते हैं। भावुक होने की वजह से यह अपने परिवार और दोस्तों से बड़ा प्यार करती हैं। इनकी खुशी के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। हालांकि कई बार भावनात्मक रूप से कमजोर होना इनकी सबसे बड़ी कमजोरी बन जाती है।

6. इस नाम वाली लड़कियों को गुस्सा बड़ा जल्दी आता है। जब यह गुस्सा होती है तो अपना आपा खो देती है। गुस्से में कुछ भी उल्टा सीधा बोल या कर देती है। बाद में इन्हें इसका पछतावा भी होता है। यह गुस्सा इन्हें बड़ा नुकसान दिलाता है। इन्हें अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने में बड़ी दिक्कत होती है। इस कारण यह कई बार मुसीबतों में ही फंस जाती है।

7. इस नाम वाली लड़कियों का स्वभाव मदद करने वाला होता है। यह दूसरों की मदद करने में सबसे आगे होती है। इसके अलावा यह लोगों को मोटिवेट करने का काम भी करती है। यदि इन्हें कोई उदास या निराश दिखे तो वह उनका उत्साह बढ़ाती है। यह दूसरों की लाइफ बदलने और खुशियों से भरने की क्षमता रखती है।

Back to top button