बॉलीवुड

कपूर खानदान की बहू बनते-बनते रह गई ये हसीनाएं, किस्मत ने नहीं दिया साथ, चंद दिनों में टूटा रिश्ता

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कपूर खानदान का बोलबाला है। इस परिवार से पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर, ऋषि कपूर, शशि कपूर और रणधीर कपूर जैसे बड़े-बड़े दिग्गज कलाकार निकले हुए हैं। इतना ही नहीं बल्कि इनकी पीढ़ियां भी लगातार बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम कमा रही है। जहां करीना-करिश्मा कपूर ने अपनी एक अलग पहचान बनाई तो वहीं रणबीर कपूर समेत कई कलाकारों ने अपनी एक अलग छाप छोड़ी।

बता दे कपूर खानदान न केवल फिल्मी दुनिया के लिए मशहूर है बल्कि उनकी निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रही। इस कपूर खानदान के अलावा बॉलीवुड में और भी कई कपूर्स है जिससे जुड़े लोग भी काफी सुर्ख़ियों में रहते हैं। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में जो कपूर खानदान की बहू बनना चाह रही थी लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

जूही चावला

kapoor family

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा जूही चावला का। दरअसल ऋषि कपूर ने पॉपुलर एक्ट्रेस जूही चावला के साथ काफी काम किया। इसी बीच इन दोनों के अफेयर की खबरें भी सामने आई। कहा जाता है कि ऋषि कपूर और जूही चावला एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे। हालांकि इस दौरान ऋषि कपूर शादीशुदा थे  ऐसे में जल्द ही जूही चावला का पत्ता कट गया।

माधुरी दीक्षित

kapoor family

बता दें, बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अनिल कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दरअसल, अनिल कपूर का अफेयर एक समय पर माधुरी दीक्षित के साथ काफी चर्चा में रहा। हालांकि इन दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को अपना दोस्त ही बताया। कहा जाता है कि अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की शादी करने वाले थे, लेकिन इस दौरान अनिल भी शादीशुदा थे जिसके बाद इन दोनों का रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया।

अवंतिका मलिक

avantika malik

मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर और पॉपुलर एक्ट्रेस अवंतिका मलिक नाम एक दूसरे को डेट कर रहे थे। रिपोर्ट की मानें तो अवंतिका मलिक और रणबीर कपूर एक दूसरे से शादी भी करने वाले थे, हालांकि बाद में अवंतिका और रणबीर ब्रेकअप हो गया जिसके बाद अवंतिका मलिक ने मशहूर अभिनेता इमरान खान से शादी रचा ली।

कैटरीना कैफ

avantika malik

पॉपुलर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और रणबीर का रिश्ता भी काफी सुर्खियों में रहा। रिपोर्ट की मानें तो कैटरीना और रणबीर ने करीब 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया। हालांकि इन दोनों का रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया।

दीपिका पादुकोण

deepika padukone

कैटरीना से पहले रणबीर कपूर ने मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भी डेट किया था। ये दोनों करीब 5 साल तक एक दूसरे के साथ रहे लेकिन इनका रिश्ता भी बीच में ही टूट गया। बता दे रणबीर से अलग होने के बाद दीपिका पादुकोण पूरी तरह टूट गई थी। इसके बाद उन्होंने एक्टर रणवीर सिंह से शादी रचाई।

सारा अली खान

deepika padukone

पॉपुलर एक्ट्रेस सारा अली खान और हर्षवर्धन का रिश्ता भी काफी सुर्खियों में रहा। कहा जाता है कि इन दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। हालांकि बाद में किसी कारणवश यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। यदि इनका रिश्ता आगे तक चलता तो सारा कपूर खानदान की बहू बनती।

सोनाक्षी सिन्हा

sonakshi sinha

इसके अलावा पॉपुलर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर का रिश्ता भी काफी सुर्खियों में रहा। कहा जाता है कि इन दोनों ने एक दूसरे को डेट भी किया था। हालांकि इनका रिश्ता जल्द ही टूट गया। अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा को डेट कर रह हैं।

Back to top button