समाचार

साहब, मेरी शादी करवा दो.. घोड़ी लेकर थाने पहुंचा दूल्हा, बोला-दुल्हन ने भगा दिया, बोली- मूड नहीं है

शादी हर शख्स की लाइफ का बड़ा दिन होता है। कई इसका इंतजार बरसों से करते हैं। लेकिन क्या होगा जब आप घोड़ी पर सवार होकर दुल्हन के दरवाजे पर जाए और वह शादी से साफ मना कर दे? यकीनन ये दूल्हे और उसके परिवार के लिए बड़ा झटका होगा। ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के राजगढ़ में देखने को मिला। यहां दुल्हन ने अंतिम समय पर शादी से इनकार कर दिया। वजह भी ऐसी जो दुल्ही को हजम नहीं हुई। ऐसे में वह शादी करवाने की गुहार लगाते हुआ सीधा थाने जा पहुंचा।

बारात लेकर आया दूल्हा, शादी से मुकरी दुल्हन

दूल्हे का नाम सुरेश वर्मा है। वहीं दुल्हन बबली वर्मा है। दोनों की शादी 23 अप्रैल को होना थी। दूल्हा सजधज के बारात लेकर दुल्हन के घर जाने की तैयारी करने लगा। रास्ते में वह घोड़ी पर सवार हुआ तो वहीं दोस्त रिश्तेदार बारात में जमकर नाचे। खूब पटाखे भी फोड़े गए। लेकिन जैसे ही बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची, उसने दूल्हे और उसके पिता को साफ-साफ कह दिया कि वह शादी करने के मूड में नहीं है।

दुल्हन की ये बातें सुनकर दूल्हा और सभी बाराती हैरान रह गए। उन्होंने दुल्हन को मनाने की बड़ी कोशिश की। लेकिन वह नहीं मानी। थक हारकर दूल्हा भोजपुर थाना पहुंच गया। यहां थाना प्रभारी जितेंद्र मवाई के सामने उसने गुहार लगाई कि उसकी शादी करवाई जाए। जब दूल्हे ने दुल्हन के शादी न करने की वजह बताई तो पुलिस भी हैरान रह गई। वह भी दुविधा में पड़ गई कि इस मामले को कैसे सुलझाया जाए।

इस वजह से खराब हुआ दुल्हन का मूड

दूल्हे सुरेश वर्मा ने बताया कि वह श्रीजी गांव का रहने वाला है। वहीं दुल्हन बबली वर्मा राजगढ़ के खोखरिया गांव की रहने वाली है। दोनों की सगाई करीब एक साल पहले हो गई थी। इस माह की 23 अप्रैल को शादी होनी थी। दोनों पक्षों की तरफ से शादी की फुल तैयारी थी। कार्ड भी छप गए थे। फिर तय तारीख को हम बारात लेकर पहुंचे। लेकिन दुल्हन का मूड खराब था। उसने शादी से मना कर दिया। उसक खराब मूड की वजह उसका भाई था।

दरअसल दुल्हन के भाई की शादी भी 24 अप्रैल को बावड़ी बे गांव की एक लड़की से होनी थी। लेकिन उसकी शादी टूट गई। शादी टूटने की वजह लड़की का नाबालिग होना था। वह महज 17 साल की थी। भाई की शादी टूटने के बाद दुल्हन का मूड खराब हो गया। फिर उसका भी मन शादी नहीं करने को हुआ। इसलिए उसने घर आई बारात लौटा दी।

बरहाल दूल्हे सुरेश वर्मा के थाने में आवेदन देने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि दूल्हे को बिना दुल्हन के बारात लेकर गांव वापस लौटना पड़ा। दुल्हन फिलहाल शादी को राजी नहीं है।

Back to top button