बॉलीवुड

मां बिपाशा संग नन्ही देवी का खूबसूरत डांस, करण की लाड़ली की क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल: VIDEO

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही है। गौरतलब है कि 5 महीने पहले ही करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु एक बेटी के माता-पिता बने हैं। उनकी नन्ही सी बेटी का नाम देवी है जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती है।

bipasha basu

अब इसी बीच बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी का एक छोटा सब वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह अपनी बेटी देवी के साथ डांस करती हुई नजर आ रही है। तो आइए देखते हैं बिपाशा की नन्ही सी परी यानी की देवी का लेटेस्ट वीडियो…

फैंस को पसंद आया बिपाशा का ये वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बिपाशा बसु बेहद ही खुश नजर आ रही है तो वहीं नन्ही सी परी यानी कि देवी भी खुश दिखाई दे रही है। इस दौरान बिपाशा ने अपनी बेटी को गोद में लिया हुआ है और मुस्कुराते हुए डांस कर रही है। वीडियो को साझा करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा कि, “डांसिंग विद देवी, ये अब मेरा सबसे फेवरेट काम है।”

bipasha basu

वीडियो में एक्ट्रेस ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई है। वहीं देवी येलो और व्हाइट कलर की ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत लग रही है। उनका क्यूटनेस अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। देखा जा सकता है कि कैसे बिपाशा बसु अपनी छोटी सी बेटी के साथ डांस कर रही है और वह खुद देवी को भी डांस करवा रही है और अपनी उंगलियों को शानदार तरीके से थिरका रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

bipasha basu

बिपाशा का यह वीडियो फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है और कमेंट कर उनकी तारीफ की जा रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “मैने हमेशा उन लोगो से सुना है कि आप लोगो के लिए बहुत काइन्ड हैं, जिनसे आप मिले हैं। गॉड ब्लेस यू।” एक अन्य ने लिखा कि, “देवी के साथ आपके वीडियो देखना मेरी सबसे पसंदीदा चीज, माँ और बेटी के बीच सबसे अच्छा बंधन।” एक अन्य ने लिखा कि, “भगवान छोटी राजकुमारी देवी को असीम आशीर्वाद दें।”

bipasha basu

एक अन्य ने लिखा कि, “नजर ना लगे छोटी देवी मां को।” इसके अलावा भी यूजर्स ने प्यारभरे कमेंट्स कर देवी पर प्यार लुटाया। बता दे हाल ही में बिपाशा बसु ने अपनी बेटी की नर्सरी रूम का भी एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में देवी पालने में खेलती भी नजर आई थी।

शादी के 6 साल बाद बनी मां

bipasha basu

बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी साल 2016 में हुई थी। शादी के 6 साल बाद 12 नवंबर 2022 को यह बेटी देवी के माता पिता बने। शादी के बाद से ही बिपाशा बसु सिल्वर स्क्रीन से दूर है। फिलहाल अभी तक उनके कमबैक का कोई बयान सामने नहीं आया है।

bipasha basu

गौरतलब है कि बिपाशा बसु ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। फिल्मी दुनिया से दूर इन दिनों बिपाशा बासु सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई है और आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है। इसके अलावा वह बेटी देवी के साथ भी मस्ती भरे वीडियो साझा करती है।

Back to top button