विशेष

मिल गया रतन टाटा की सफलता का राज, इस सक्सेस मंत्र को करते हैं फॉलो, जानकर बदल जाएगी आपकी भी लाइफ

रतन टाटा बीजनेस की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। Tata Sons के चेयरमैन रह चुके रतन टाटा की गिनती देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सफल बीजनेसमैन में होती है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया का हाईएस्ट सिविल ऑनर:’ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 85 वर्षीय रतन टाटा कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं। हर कोई उनके जैसा सफल इंसान बनना चाहता है। आज हम आपको उनकी सफलता के कुछ खास मंत्र बता रहे हैं। आप इन्हें फॉलो कर उनकी तरफ सफलता का स्वाद चख सकते हैं।

आपकी लाइफ बदल देंगे रतन टाटा के ये सक्सेस मंत्र

1. काम सर्वोपरी है। यानि काम ही सबकुछ है। रतन टाटा का मानना है कि इंसान को अपने काम के प्रति 100% निछावर होना चाहिए। उसका ध्यान किसी और चीज से भटकना नहीं चाहिए। उसे सिर्फ अपने काम को सही दिशा में ले जाने के लिए लगातार मेहनत करने रहना चाहिए।

2. हमेशा बड़े सपने देखें। रतन टाटा का मानना है कि इंसान को लाइफ में अपनी सोच बड़ी रखना चाहिए। उसे हमेशा बड़े सपने देखना चाहिए। क्योंकि जब आप बड़ा सोचेंगे तभी उस सपने को पूरा करने के लिए उस दिशा में मेहनत करेंगे। वरना जहां है हमेशा वहीं रह जाएंगे।

ratan tata

3. हमेशा दूसरों को सम्मान दें। सामने वाला शख्स आपसे उम्र और ओहदे में छोटा हो या बड़ा इस बात से फर्क नहीं पड़ता। आपको सभी को मान सम्मान देना चाहिए। उनसे विनम्रता से बात करनी चाहिए। जीवन में कब कौन आपके काम आ जाए कुछ कह नहीं सकते हैं। और आपका अच्छा व्यवहार आपको जल्दी आगे बढ़ने में हेल्प करता है। लोग आपकी मदद खुशी-खुशी करते हैं।

4. खुद पर यकीन रखें। रतन टाटा का कहना है कि इंसान को हमेशा खुद पर भरोसा रखना चाहिए। अपना आत्मविश्वास कमजोर नहीं होने देना चाहिए। यदि आप खुद को लगातार मोटिवेट करते रहेंगे तो कभी अपने सपनों को पूरा करने से पीछे नहीं हटेंगे। जल्दी हार नहीं मानेंगे। डिप्रेशन में नहीं जाएंगे।

Aditi Bhosale Walunj

5. सबको साथ लेकर चलें। इंसान अकेले अपने दम पर कुछ बड़ा हासिल नहीं कर सकता है। कोई भी बड़ी कंपनी या बीजनेस हमेशा टीम वर्क से सफल होता है। इसलिए आपको सबको साथ लेकर चलना है। किसी से भेदभाव नहीं करना है। उन्हें ये यकीन दिलाना है कि आप उनका साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। बदले में वह भी आपको अपना 100% देंगे।

6. अनुशासन में रहें। रतन टाटा का मानना है कि लाइफ में सफल होने के लिए आपको हमेशा अनुशासन में रहना चाहिए। यदि आप अपनी दिनचर्या और काम के कुछ फिक्स रूल्स बना लेंगे तो आपको सफलता और जल्दी मिल पाएगी।

7. किसी का विश्वास न तोड़ें। रतन टाटा का मानना है कि आपको कभी किसी को धोखा नहीं देना चाहिए। लोगों का विश्वास नहीं तोड़ना चाहिए। बल्कि उनके साथ ऐसे रिलेशन रखना चाहे कि वह आपके ऊपर आंख बंदकर भरोसा कर सकें। इससे आप लाइफ में बहुत आगे जाएंगे।

Back to top button