राजनीतिसमाचार

पर्दा 8 लाख, मार्बल 15 लाख ,किचन 63 लाख, केजरिवल के बंगले पर खर्च हुआ 45करोड़, BJP ने मांगा इस्तीफा

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल का सरकारी बंगला इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि केजरीवाल के इस बंगले के सुंदरीकरण पर लगभग 45 करोड़ रुपए उड़ा दिए। दरअसल टाइम्स नाउ नवभारत ने हाल ही में ‘ऑपरेशन शीश महल’ में केजरीवाल के बंगले को लेकर कई बड़े खुलासे किए। इसके बाद विपक्ष भी एक्टिव हो गया और केजरिवाल के इस्तीफे की मांग करने लगा।

केजरीवाल के बंगले को चमकाने में पानी की तरह बहा पैसा

‘ऑपरेशन शीश महल’ के मुताबिक केजरीवाल के सरकारी बंगले को चमकाने में 44 करोड़ 78 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसमें 8-8 लाख रुपये का एक पर्दा ही लगा है। ऐसे टोटल 23 पर्दों का ऑर्डर दिया है। इसमें करीब एक करोड़ का खर्च आया। वहीं बंगले में जो मार्बल लगाए गए उन्हें वियतनाम से बुलाया गया। यह एक डियोर पर्ल मार्बल है। इस एक मार्बल की कीमत एक करोड़ 15 लाख रुपये है। इस मार्बल की फिटिंग भी अलग ढंग से होती है। इसमें भी अच्छा खासा खर्चा बैठता है।

बाकी चीजों पर चर्चा करें तो यहां जो आलमारी रखी है वही 40 लाख की है। इंटीरियर डेकोरेशन 11 करोड़ का है। दीवार की सजावट में 4 करोड़ का खर्चा आया है। बंगले में लगे खंभों की कीमत 21 लाख से ज्यादा है। इसके अलावा इसमें दो किचन है। पहले किचन की कीमत 63 लाख रुपए है। दूसरा किचन 32 लाख रुपए का है।

भाजपा ने बोला हमला

केजरिवाल के सरकारी बंगले के सुंदरीकरण का खर्चा सामने आने के बाद विपक्ष फुल फॉर्म में आई गई। कई भाजपा नेता केजरिवाल की आलोचना करने में भीड़ गए। बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट कर कहा – जब दिल्ली के लोग आक्सीजन की कमी से मर रहे थे। तब अरविन्द केजरिवाल दिल्ली की जनता के 45 करोड़ रुपये से अपना महल रिनोवेट करवा रहे थे । जिस महल में 23 पर्दे 8-8 लाख में लगवाए गये।


उधर दिल्ली बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने निशाना साधते हुए कहा “कोरोना के समय ये (केजरीवाल) अपने घर का रेनोवेशन करवा रहे थे। ये 45 करोड़ रुपये में अपने बंगले को चमका रहे थे। दिल्ली की जनता से इनको कुछ लेना देना नहीं है।” वहीं दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा बोले “अरविंद केजरीवाल खुद को आम आदमी कहते हैं। लेकिन अपने घर पर रिनोवेशन के नाम पर जनता के 44.78 करोड़ रुपए उड़ा दिए। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को शर्म आनी चाहिए। ऐसे आम आदमी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बने रहने का कोई हक नहीं है।” बाकी बीजेपी नेताओं ने क्या कहा ये भी सुन लीजिए।


इसके अलावा कांग्रेस नेता अजय माकन ने भी केजरिवाल के खिलाफ कुछ ट्वीट्स किए।

AAP ने दी सफाई

‘ऑपरेशन शीश महल’ के बाद समाजसेवी अन्ना हजारे से इस मामले पर सवाल किया गया। लेकिन उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। वहीं AAP सांसद और पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने इस पर सफाई दी। उन्होंने बताया केजरीवाल का यह घर 1942 में बना था। घर के अंदर से लेकर बेडरूम तक छत से पानी टपकता था। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने ऑडिट किया था। अब ये कोई प्राइवेट बंगला तो है नहीं, सरकारी है।

चड्ढा ने आगे कहा आपको भाजपा के सीएम और पीएम से भी इसकी तुलना करनी चाहिए। सीएम शिवराज के आवास पर चूना रगड़ाई पर 20 करोड़ खर्च ही थे। वहीं पीएम मोदी का जो नया आवास बनाया जा रहा है उसमें अनुमानित खर्च 500 करोड़ का है। ये आकड़ा इससे दोगुना या अधिक भी हो सकता है।

Back to top button