दिलचस्प

कौन है ये बच्ची जिसके फैन बन गए PM मोदी, सरेआम बांधे तारीफ़ों के पूल, देखें Video

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। कई लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल अपना हुनर दिखाने के लिए भी करते हैं। बीते कुछ सालों में बहुत से लोग सोशल मीडिया पर अपना टैलेंट दिखाकर फेमस या वायरल हो चुके हैं। यहां तक कि बच्चे भी अपना हुनर दिखाने में पीछे नहीं रहते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही हुनरमंद बच्ची से मिलाने जा रहे हैं जिसका टैलेंट देख देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खुद को रोक नहीं सके और बच्ची की तारीफ कर दी।

बच्ची ने बजाय शानदार पियानो

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों पियानो बजाती एक बच्ची बड़ी वायरल हो रही है। बच्ची की उम्र बहुत कम है। लेकिन इतनी कम उम्र में भी वह बहुत अच्छा पियानो बजा लेती है। उसका यह अद्भुत टैलेंट देख आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। बच्ची अपने इस अनोखे हुनर की वजह से सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हो रही है। उसके इस वीडियो को अभी तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। बच्ची अपने हुनर से लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रही है।

वायरल हो रही इस बच्ची का नाम शालमली बताया जा रहा है। वह इस वीडियो में कन्नड़ गाना Pallavagala Pallaviyali की धुन पियानो में बजा रही है। उसकी मां पीछे यह गाना गाती है। फिर बच्ची फटाक से पियानो पर इस गाने की धुन बजा देती है। बच्ची खुद भी ये गाना गुनगुनाने की कोशिश करती है। इतनी छोटी सी उम्र में इतना अच्छा पियानो बजाना बहुत बड़ी बात होती है। यही वजह है कि पीएम मोदी भी बच्ची के इस टैलेंट के कायल हो गए हैं।

पीएम मोदी भी हो गए फैन

बच्ची के इस वीडियो को सबसे पहले ट्विटर पर @anantkkumar नाम के यूजर नए शेयर किया था। इसके बाद पीएम मोदी ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को साझा कर दिया। वह बच्ची के हुनर से बड़े इंप्रेस हुए। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा “यह वीडियो किसी के भी चेहरे पर मुस्कान बिखर सकता है। अद्भुत टैलेंट और क्रीऐटिवटी। शालमली को सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं।”

यहां देखें वीडियो


नरेंद्र मोदी के ट्विटर के बाद तो बच्ची का वीडियो और भी ज्यादा वायरल हो गया। लोग कमेंट में बच्ची के हुनर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस बच्ची की तरह देश में और भी कई हुनरमंद बच्चे हैं। उनके वीडियो भी समय-समय पर वायरल होते रहते हैं। वैसे आपको बच्ची का यह हुनर कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button