बॉलीवुड

दूसरी बार पिता बनने वाले हैं MS धोनी? ईद पार्टी में बेबी बंप छुपाती दिखीं साक्षी! देखें Video

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग स्टार कहे जाने वाले सलमान खान की बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा ने ईद पर ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे शामिल हुए। इस दौरान कैटरीना कैफ, कंगना रनौत, शहनाज गिल, काजोल समेत कई सितारों ने इस पार्टी में शिरकत की। इन सब के बीच आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने भी इस पार्टी में शिरकत की और उनका लुक काफी सुर्खियों में आ गया। इस दौरान साक्षी को लेकर ये भी अटकलें शुरू हो गई कि, वह प्रेग्नेंट है। तो आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला?

पार्टी से वायरल हुआ साक्षी का ऐसा वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर साक्षी धोनी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है जिन्हें देखने के बाद यूजर्स यह कयास लगा रहे हैं कि साक्षी धोनी प्रेग्नेंट है। जी हां.. इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साक्षी धोनी पार्टी में दुपट्टे से अपने पेट को छुपाते हुई नजर आई।

sakshi dhoni

जैसे ही साक्षी ने इस तरह की हरकत की तो यूजर्स तरह तरह के कमेंट करने लगे। सोशल मीडिया पर फैंस के बीच यह भी चर्चा होने लगी कि साक्षी धोनी प्रेगनेंट है और महेंद्र सिंह धोनी अब जल्द ही पिता बनने वाले हैं। साक्षी धोनी के साथ उनकी बेटी जीवा भी थी। इस दौरान जीवा को देखकर भी कई फैंस सरप्राइज हो गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


दरअसल जीवा काफी लंबे समय बाद मीडिया के सामने आई और उनकी हाइट भी अब बढ़ गई है। इस दौरान जीवा स्पोर्ट्स शूज और कुर्ता पहने नजर आई थी जिसमें वह बेहद ही क्यूट लग रही थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


वही साक्षी ने अर्पिता खान की ईद पार्टी के लिए अनारकली ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें वह भी खूबसूरत लग रही थी। इस दौरान दुपट्टे के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था लेकिन जैसे ही साक्षी ने इस पार्टी में एंट्री की तो ज्यादातर लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई कि साक्षी धोनी प्रेग्नेंट है। हालांकि अभी तक साक्षी धोनी और महेंद्र सिंह धोनी की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल सोशल मीडिया पर ही यह चर्चा का विषय है।

साल 2010 में माही और साक्षी ने की थी शादी
बता दें, महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी ने 4 जुलाई साल 2010 को देहरादून में शादी रचाई थी। शादी के 5 साल बाद साल 2015 में यह बेटी जीवा के माता-पिता बने। जीवा अब बड़ी हो चुकी है और अक्सर उनकी क्यूट से तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। फैंस जीवा को काफी पसंद भी करते हैं।

ms sakshi dhoni

वहीं बात करें धोनी के बारे में तो इन दिनों वह चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आईपीएल में धमाका कर रहे हैं। उनकी टीम के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते हुए हर एक मैच में जीत हासिल कर रहे हैं। वहीं उनके फैंस भी से काफी खुश है। इन दिनों ये भी चर्चा हो रही है कि, माही अब आईपीएल से भी सन्यास लेने वाले हैं।

ms sakshi dhoni

Back to top button