दिलचस्प

चाचा चौधरी भी हो गए फेल.. तस्वीर में कितने ऊंट हैं? अब तक कोई नहीं बता पाया सही जवाब

Optical Illusion यानि आंखों का भ्रम, इससे जुड़ी पहेलियां इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हो रही है। ऐसी पहेलियां हमारे दिमाग की कसरत करवा देती है। इससे हमारा माइन्ड शार्प होता है। ये दिखने में भले आसान लगे, लेकिन असल में बड़ी मुश्किल होती हैं। इन्हें हल करना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। सिर्फ होशियार लोग ही इसे जल्दी से सुलझा पाते हैं। आज हम भी आपके लिए ऐसी ही एक दिलचस्प पहेली लेकर आए हैं।

तस्वीर में टोटल कितने ऊंट हैं? बूझो तो जाने

इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसमें आपको रेगिस्तान का जहाज यानि ऊंट दिखाई देगा। इसमें ऊंट की कुछ तस्वीरें बनी है। अब आपको 7 सेकंड के अंदर बताना है कि इस तस्वीर में टोटल कितने ऊंट हैं। आप में से कई लोग जवाब में 9 कहेंगे। लेकिन आपका ये जवाब गलत है। ये पहेली इतनी भी आसान नहीं है जितनी दिखती है। इसमें 9 से अधिक ऊंट छिपे हैं।

अब यदि आपका दिमाग चाचा चौधरी से भी तेज चलता है तो इसे फटाफट सुलझा कर बताएं। अपने दिमाग पर थोड़ा जोर दें। चीजों को अलग एंगल से सोचे तो शायद आपको सही जवाब आसानी से मिल जाएगा। तो देर किस बात की अपने दिमाग के घोड़े या फिर कहे ऊंट दौड़ाइए और हमे बताइए कि आपको तस्वीर में टोटल कितने ऊंट दिखे?

ये है सही जवाब

क्या आपने ऊंटों की सही संख्या पता कर ली? नहीं? चलिए कोई बात नहीं। हम आपकी मदद कर देते हैं। इस तस्वीर में टोटल 9 नहीं बल्कि 10 ऊंट है। अब ये 10वां ऊंट भला कहां छिपा है इसे खोजने का हम आपको एक और मौका दे रहे हैं। एक बार फिर से तस्वीर को ध्यान से देखिए। और बताइए कि 10वां ऊंट कहां है?

यदि आप अभी भी 10वें ऊंट को नहीं खोज पाए तो कोई बात नहीं। हम आपको इसकी सही लोकेशन बता देते हैं। यह दसवां ऊंट राइट हैंड पर सेकंड लाइन में तीसरे नंबर के ऊंट के पीछे है। यदि आप इस ऊंट को ध्यान से देखोगे तो आपको कुछ एक्स्ट्रा पैर दिखाई दे जाएंगे। यह 10वां ऊंट इसी के पीछे छिपा है। आपकी सुविधा के लिए हमने इस पर लाल घेरा बना दिया है।

उम्मीद करते हैं कि आपको यह पहेली पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। देखिए जरा वह आपसे पहले इस ऊंट को खोज पाते है या नहीं? और ऐसी ही दिलचस्प पहेलियों के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।

Back to top button