बॉलीवुड

ये शख्स है नीता अंबानी की ख़ूबसूरती का राज, चेहरे की चमक के लिए पानी की तरह बहाती है पैसा

देश की सबसे मशहूर हस्ती नीता अंबानी को हर कोई बखूबी जानता है। मुकेश अंबानी की पत्नी होने के साथ-साथ नीता अंबानी एक मशहूर बिजनेसवुमेन है। वह गरीबों की मदद के लिए सबसे पहले आगे रहती है। इसके अलावा वह फैशनिस्टा, समाजसेवी और बेहतरीन डांसर भी है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती है। तीन बच्चों की मां बन चुकी नीता अंबानी आज भी खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती है।

nita ambani

इतना ही नहीं बल्कि उनकी स्टाइल के आगे तो बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स भी फीके पड़ते हैं। हालांकि नीता अंबानी की खूबसूरती के पीछे की भी खास वजह है। जी हां… एक ऐसा शख्स जो नीता अंबानी को सवारने में घंटों मेहनत करता है। आज हम आपको बताएंगे नीता अंबानी के मेकअप आर्टिस्ट के बारे में। तो आइए जानते हैं ये मेकअप आर्टिस्ट कितनी सैलरी चार्ज करता है?

nita ambani mukesh ambani

nita ambani

अंबानी परिवार के साथ है सालों का नाता
दरअसल, नीता अंबानी जब भी किसी इवेंट, फंक्शन या पार्टी में शामिल होती है तो लोग उनकी एक झलक देखने के लिए बेकरार रहते हैं। इतना ही नहीं बल्कि उनकी चेहरे की चमक बॉलीवुड की नई-नई एक्ट्रेस से भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देती है।

nita ambani mukesh ambani nita ambani

उनके लुक्स, उनके हेयर, उनके साड़ी पहनने का स्टाइल या उनके वेस्टर्न ड्रेस हो हर एक चीज उनकी बहुत ही बेशकीमती होती है और इस बेशकीमती चीजों में चार चांद लगाते हैं मशहूर मेकअप आर्टिस्ट मिक्की।

nita ambani

जी हां… मिक्की नीता अंबानी फैमिली के पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट है। ऐसे में जब भी अंबानी फैमिली में किसी प्रकार का फंक्शन या फिर इवेंट होता है तो मिक्की घंटों मेहनत करते हैं और इनके परिवार को बेहद खूबसूरत तरीके से तैयार करते हैं। वही खासकर नीता अंबानी की खूबसूरती पर अधिक ध्यान दिया जाता है।


इन सेलेब्स का भी करते हैं मेकअप
बता दें, मिक्की ना केवल नीता अंबानी के पर्सनल मेकअप मैन बल्कि वह बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी अभिनेत्री करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस के भी मेकअप मैन है। बता दें कि कांट्रेक्टर पहले टोक्यो में हेयर ड्रेसर हुआ करते थे।

nita ambani

karina

इसी बीच उनकी मुलाकात जानी-मानी स्टार और सलमान खान की मां हेलन से हुई। हेलन की वजह से ही मिक्की कांट्रेक्टर ने बॉलीवुड में कदम रखा। यहां पर उन्होंने कई सितारों का मेकअप किया और फिर धीरे धीरे वह मशहूर मेकअप आर्टिस्ट में शामिल हो गए। अब आलम यह है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारे सबसे पहले मेकअप आर्टिस्ट मिक्की कांट्रेक्टर को ही कांटेक्ट करते हैं।

karina

एक व्यक्ति की लेते हैं इतनी फ़ीस
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मिक्की कांट्रेक्टर एक व्यक्ति का मेकअप करने के लिए 75 हजार से लेकर 1 लाख तक चार्ज करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि मिक्की इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा व्यस्त मेकअप आर्टिस्ट है जिनके पास काम की कोई कमी नहीं है। उनसे मेकअप कराने के लिए सेलेब्स उनके मन मुताबिक सैलरी देते हैं।

karina

बता दे मिक्की कांट्रेक्टर अब तक अमिताभ बच्चन जीनत अमान की फिल्म ‘डॉन’ में काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह ‘दिल तो पागल है’, ‘कार्तिक कॉलिंग कार्तिक’, ‘माय नेम इज खान’ जैसी फिल्मों में भी मेकअप आर्टिस्ट के रूप में काम कर चुके हैं।

karina

Back to top button