समाचार

बाथरूम में नहा रही थी विधवा भाभी, देवर I Love You बोल अंदर घुस गया, कहा- मेरी प्यास बुझाओ..

देवर और भाभी का रिश्ता काफी पवित्र माना जाता है। इस रिश्ते की तुलना भाई बहन या मां बेटे से की जाती है। कई देवर अपनी भाभी को भाभी मां भी कहते हैं। दोनों के बीच एक मान सम्मान वाला रिश्ता होता है। लेकिन कभी-कभी यह रिश्ते तार-तार भी हो जाते हैं। जवान मन बहक जाता है। नियत खराब हो जाती है। ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र के बीड में भी देखने को मिला।

नहाती भाभी की बाथरूम में घुसा देवर

दरअसल बीड के धारूर तालुक में एक देवर ने अपनी भाभी संग बड़ी ही शर्मनाक हरकत कर दी। भाभी विधवा है। उसका 14 साल का एक बेटा भी है। वह खेत में घर बनाकर बेटे संग रहती है। लेकिन हाल ही में उसका देवर उसके घर में घुस गया। तब भाभी बाथरूम में नहा रही थी। देवर ने बाथरूम के बाहर खड़े होकर कहा ‘भाभी जी आई लव यू सो मच’ और फिर अंदर घुस गया।

अंदर जाते ही देवर अपनी नग्न भाभी को ताड़ने लगा। उससे रहा नहीं गया। वह भाभी संग अश्लील हरकत करने लगा। बोला मेरी प्यास बुझा दो। मुझे शारीरिक सुख दो। लेकिन भाभी को देवर की ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। उसने शोर मचाया। इससे आस पड़ोसी वहाँ आ गए। लेकिन मामला बिगड़ता देख देवर वहां से भाग गया।

देवर के खिलाफ भाभी ने दर्ज किया मामला

इसके बाद इलाके में सनसनी मच गई। हर कोई इसी बारे में बात करने लगा। उधर भाभी ने पुलिस में जाकर देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। भाभी के बयान के आधार पर बीड के डिंडरूड थाने में देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल पुलिस फरार देवर की तलाश कर रही है। साथ ही आसपास के लोगों के बयान भी ले रही है।

वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी देवर ने भाभी का गंदी नजर डाली हो। इस तरह की खबरे आए दिन देखने सुनने को मिलती रहती है। ये काफी शर्मनाक बात है कि आजकल लोग रिश्तों की मर्यादा को भूल गए हैं। अपने ही रिश्तेदारों को गंदी नजरों से देख रहे हैं। इन चीजों पर जल्द विराम लगना बेहद जरूरी है। खासकर मां बाप को नई जनरेशन को औरतों की इज्जत करना सीखना चाहिए।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं। आपके हिसाब से इस तरह की चीजों को कैसे रोका जा सकता है?

Back to top button