दिलचस्प

मगरमच्छ को बच्चे की तरह गोद में खिलाने लगा शख्स, फिर जो हुआ वह हैरान करने वाला था, देखें Video

मगरमच्छ एक ऐसा जीव है जिससे हर कोई खौफ खाता है। इस खूंखार जानवर के पास जाना कोई भी पसंद नहीं करता है। इसके बड़े और नुकीले जबड़े एक बार में इंसान का काम तमाम करने के लिए काफी होते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलाने जा रहे हैं जो मगरमच्छ को गोद में ऐसे खिलाता जैसे मानो किसी बच्चे को खिला रहा है।

मगरमच्छ को बच्चे की तरह खिलाता दिखा शख्स

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों मगरमच्छ के साथ खेलते एक शख्स का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नदी में बोट के ऊपर बैठा है। उसके दोनों पैर पानी में लटके हुए हैं। इस बीच वह मांस का एक टुकड़ा लेकर मगरमच्छ को ललचाता है। मांस को देख मगरमच्छ शख्स के पास दौड़ा चला आता है।

इसके बाद शख्स कुछ ऐसा करता है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। मगरमच्छ मांस खाने शख्स के पैरों पर बैठ जाता है। इसके बाद शख्स उसे अपने हाथों से मांस खिलाता है। साथ ही उसे प्यार से ऐसे खिलाता है जैसे कोई इंसान के बच्चे को खिलाता है। यह नजारा देखने में बड़ा हैरान करने वाला होता है। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नजारा देख दंग रह गए लोग

एक खूंखार मगरमच्छ के साथ शख्स का ऐसा बर्ताव बड़ा हैरान करने वाला है। इस दौरान शख्स के चेहरे पर डर का जरा सा भी भाव नहीं था। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि “ये बड़ा हैरान करने वाला है।” दूसरा बोला “ये सच में मगरमच्छ है या कोई पालतू कुत्ता?’ फिर एक कमेंट आता है “यदि मगरमच्छ को गुस्सा आ गया तो सारी होशियारी धरी की धरी रह जाएगी।

यहां देखें दिल दहला देने वाला वीडियो


इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @1000waystod1e नाम के यूजर ने शेयर किया है। इसे अभी तक दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोगों को यह वीडियो बड़ा पसंद आ रहा है। वैसे इसके पहले और भी कई ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं जहां लोग मगरमच्छ के साथ मस्ती करते दिखाई देते हैं। वैसे आपको शख्स का यह अंदाज कैसा लगा? क्या आप मगरमच्छ के साथ इस तरह खेलने की हिम्मत कर सकते हैं? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें। वीडियो पसंद आया तो शेयर भी करें।

Back to top button