दिलचस्प

दूल्हे ने फूलों की बजाय कुरकुरे से सजाई बारात वाली कार, वजह ऐसी जो आप सोच भी नहीं सकते

शादी हर किसी के लिए बेहद खास दिन होता है। इसलिए हर कोई इसे बड़ा युनीक बनाने की कोशिश करता है। लेकिन क्या होगा जब आप शादी में कुछ ऐसा अनोखा और हटकर कर दे कि लोग आपका मजाक उड़ाने लग जाए? आप सोशल मीडिया पर हंसी का पात्र बन जाए? ऐसा ही कुछ बिहार के एक दूल्हे के साथ हुआ। उसने अपनी बारात वाली कार को ऐसी चीज से सजाया जिसे देख शायद दुल्हन भी भाग जाए।

कुरकुरे से सजाई बारात की कार

मामला बिहार के समस्तीपुर का है। यहां सरायरंजन प्रखंड के एक गांव अहमदपुर के रहने वाले राजेश की हाल ही में शादी थी। इस शादी में उसे कार से बारात लेकर जाना था। अधिकतर बारात वाली कार को फूलों से सजाया जाता है। राजेश भी अपनी कार को लेकर डेकोरेशन वाले के पास चला गया। लेकिन उसने इतने ज्यादा पैसे मांग लिए कि राजेश का हाथ तंग हो गया।

ऐसे में राजेश ने फिर अपनी कार को ऐसी चीज से सजाया जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। दरअसल जब राजेश कार को फूलों से सजवाने पर विचार कर रहा था, तब पास में कुछ बच्चे कुरकुरे खा रहे थे। ऐसे में राजेश के दोस्तों ने मजाक में उससे कहा कि फूलों से कार सजाने के पैसे नहीं है तो कुरकुरे से सजा ले।

आया इतना खर्चा

दोस्तों ने ये बात मजाक में बोली थी लेकिन राजेश ने इसे सिरियसली ले लिया। उसने कुरकुरे से अपनी शादी की कार सजा ली और दोस्तों का मुंह बंद कर दिया। अब इस कार की तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हो रही है। कुछ लोग राजेश का मजाक उड़ा रहे हैं तो कुछ उसकी तारीफ कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि राजेश के पास कार को फूलों से सजाने के पैसे नहीं थे इसलिए उसने कुरकुरे का सहारा लिया। उसे कुरकुरे से कार सजाने में आधा घंटा का समय लगा। इसमें उसके 2500 रुपए खर्च हुए। हालांकि ये पैसे फूलों की तरह व्यर्थ नहीं जाएंगे। राजेश इन कुरकुरे को अगले कई महीनों तक खा सकता है।

अब दूल्हे की यह अनोखी कार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग इस आइडिया को पसंद कर रहे हैं। वैसे यदि आपका दूल्हा ऐसी कार में बारात लेकर आ जाए तो क्या आप उससे शादी करना पसंद करेंगी?

Back to top button