बॉलीवुड

दादा जी दिखने लगा धूम फिल्म का अली, सफेद बाल, निकली तोंद में पहचान भी नहीं पा रहे लोग – Video

हाल ही में यश चोपड़ा कि पत्नी पामेला छोड़पा का निधन हो गया। इस दौरान उनके अंतिम संस्कार में कई फिल्मी सितारें आए। हालांकि इन सभी में यश और पामेला चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा ने सबका ध्यान आकर्षित किया। दरअसल उदय ऐसे हाल में नजर आए कि लोग उन्हें पहचान भी नहीं सके। वह पहले से अब तक बेहद बदल गए।

उदय चोपड़ा का बदला लुक

मोहब्बतें और धूम जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके उदय चोपड़ा का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। दो-चार फिल्मों के अलावा उनकी सभी फिल्में फ्लॉप रहीं। यश चोपड़ा जैसे दिग्गज फिल्म मेकर का बेटा होना भी उनके करियर को डूबने से बचा नहीं सका। उदय ने जब धूम सिरिज में अली का किरदार निभाया था तो दर्शकों को वह बड़ा पसंद आया था। आज भी लोग उन्हें इसी के लिए जानते हैं।

उदय पहले बहुत फिट और हैंडसम हुआ करते थे। लेकिन अब वे अंकल दिखने लगे हैं। उनका पेट बाहर निकल आया है। बाल सफेद हो गए हैं। चेहरे पर भी चर्बी चढ़ गई है। कुल मिलाकर वह हैंडसम बॉय से अंकल बन गए हैं। पहली नजर में तो आप उन्हें पहचान भी नहीं पाएंगे। लगता है उन्होंने फ्लॉप होने के बाद से अपने लुक और फिटनेस पर ध्यान देना छोड़ दिया है।

चेहरे पर दिखने लगा बुढ़ापा

उदय चोपड़ा का जन्म 5 जनवरी 1973 को मुंबई में हुआ था। मतलब वह 50 साल के हो गए हैं। अब वैसे तो इस उम्र में बुढ़ापे का दिखना लाजमी है। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख, आमिर, सलमान और ऋतिक जैसे कलाकार भी बढ़ती उम्र में खुद को शानदार तरीके से फिट रखते हैं। लेकिन ये बात भी है कि उनका सिक्का बॉलीवुड में अभी तक जमा हुआ है।

कहा जाता है कि उदय चोपड़ा बतौर एक्टर करियर नहीं बना पाए तो वह फिल्म मेकिंग के पीछे का काम देखते हैं। वह प्रोड्यूसर की भूमिका भी निभा लेते हैं। हाल ही में अपनी मां पामेला के निधन पर सितारों से मिलते समय उन्हें हंसते हुए देखा गया था। उनका यह वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उन्हें बहुत ट्रोल किया था कहा अपनी मां के निधन पर कौन हंसता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

50 की उम्र में भी है कुंवारें

उदय चोपड़ा की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। वह 50 की उम्र में भी कुंवारे बैठे हैं। उन्हें देख अब लगता है कि वह शादी नहीं करेंगे। वहीं उनके भाई आदित्य चोपड़ा दो बार शादी कर चुके हैं। पहली शादी उन्होंने पायल खन्ना से की थी। फिर उन्हें तलाक देकर फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी से शादी रचा ली।

Back to top button