समाचार

शादी के बाद पति बोला- मैं मर्द नहीं महिला हूं, फिर पत्नी ने जो किया वह सोच भी नहीं सकते आप

ये दुनिया बड़ी अजीब है। इसमें रहने वाले लोग इससे भी अजीब है। इसलिए हमे आए दिन अजीबोगरीब मामले देखने को मिलते रहते हैं। अब ये चौंकाने वाला मामला ही देख लीजिए। यहां एक महिला को 14 साल पहले एक मर्द से प्यार हुआ था। दोनों ने शादी भी कर ली थी। लेकिन हाल ही में शादी के दो साल बाद उसे पता चलता है कि उसका पति असल में एक महिला है।

शादी के बाद पति बोला मैं मर्द नहीं महिला हूं

दरअसल ये अनोखा मामला ब्रिटेन का है। यहां 32 साल की जे हार्वे की शादी 35 साल के रेना के साथ हुई थी। दोनों पति पत्नी साल 2009 में मिले थे। तब दोनों साथ रहे थे। लेकिन दो साल बाद इनका रिश्ता खत्म हो गया। पांच साल बाद इनकी फिर मुलाकात हुई। इस बार दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि इन्होंने शादी कर ली।

शादी के बाद कपल हनीमून पर गया। लेकिन यहां पत्नी जे हार्वे ने अपने पति रेना के व्यवहार को लेकर कुछ अलग महसूस किया। आखिर रेना ने भी अपना राज खोल दिया। उसने पत्नी को बताया कि वह एक महिला जैसा महसूस करता है। उसके लगता है कि उसका शरीर भले लड़कों वाला हो लेकिन अंदर से वह एक लड़की ही है।

पत्नी ने पति को महिला के रूप में अपनाया

इसके बाद रेना ने महिलाओं की तरह कपड़े पहनना शुरू कर दिया। हैरत की बात ये रही कि उनकी पत्नी ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। बल्कि उन्होंने तो पति को महिला के रूप में स्वीकार कर लिया। अब दोनों लड़की बनकर साथ रहती हैं। दोनों का रिश्ता अब दोस्तों वाला हो गया है। ये दोस्त बनकर एक साथ रहती हैं।

पति और पत्नी का यह अनोखा रिश्ता अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों को ये लव स्टोरी बड़ी फिल्मी लग रही है। इनका कहना है कि ये स्टोरी पर तो एक फिल्म बननी चाहिए। हालांकि लोगों को ये बात भी समझ नहीं आ रही कि पति ने 14 साल रिलेशन में रहने के बाद ऐसा क्यों महसूस किया? क्या उसे पहले से इस बात का अंदाजा नहीं था?

खैर इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं। वीडियो पसंद आया हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर भी करें।

Back to top button