स्वास्थ्य

हमेशा जवान दिखना है तो सोने से पहले करें ये 4 काम, 50 की उम्र में भी लगेंगे 25 के

जवान और खूबसूरत दिखना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन प्रकृति का भी एक कठोर नियम है। जो शख्स आज जवान है वह कल को बूढ़ा भी होगा। हालांकि आप इस प्रोसेस को धीमा कर सकते हैं। इसके लिए हम आपको कुछ खास उपाय बताने जा रहे हैं। यह आपको रात को सोने से पहले करना है। इसे करने के बाद आपके शरीर में कई पॉजिटिव बदलाव आएंगे। आप खुद को पहले से ज्यादा एनर्जेटिक और जवान महसूस करने लगेंगे। यह जवानी आपके शरीर और चेहरे पर भी दिखने लगेगी। तो चलिए जानते हैं कि जवान दिखने के लिए आपको रात को सोने से पहले क्या–क्या करना चाहिए।

1. रात को सोने से पहले पानी में पांच बादाम, एक अखरोट और कुछ सूरजमुखी के बीज भिगो दें। अब अगले दिन सुबह इन सभी का सेवन करें। इनके सेवन से आप मानसिक और शारीरिक रूप से हेल्थी रहेंगे। इसका पॉजिटिव असर आपकी स्किन पर दिखेगा। आपकी त्वचा पहले से ज्यादा निखरी और जवान दिखने लगेगी। आपको यह उपाय रोज याद से करना होगा। एक इन का भी गैप नहीं रखना है। तभी आपको पूरा लाभ मिलेगा।

2. अच्छी सेहत और स्किन के लिए प्रॉपर नींद लेना भी बेहद जरूरी होता है। लेकिन आजकल लोग समय पर सोते नहीं हैं। वह मोबाइल या टीवी में लगे रहते हैं। इससे उनकी नींद और भी प्रभावित होती है। ऐसे में आपको सोने से एक घंटे पहले सारे गैजेट्स को अपने से दूर कर देना है। दिमाग शांत रखना है। ऐसा करने से रात को आपको अच्छी नींद आएगी। आपका शरीर भी प्रॉपर रेस्ट कर पाएगा। ध्यान रहे आप कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद रोज लें।

3. सोने से पहले आपको कमरे की लाइट भी ऑफ कर देना है। यह लाइट यदि ऑन रही तो इसकी नेगेटिव ऊर्जा आपको नींद में बाधा डालेगी। लाइट ऑफ करने के बाद आपको गहरी लेकिन धीमी सांसे लेना है। इससे आपके शरीर के सभी अंग रिलैक्स हो जाएंगे। यह आपकी सेहत के लिए बढ़िया रहेगा। आप अच्छा महसूस करेंगे। सुबह जब उठेंगे को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

4. रात को सोने से पहले हल्दी, खारक, इलायची और केसर युक्त गुनगुना दूध जरूर पिएं। इससे आपको न सिर्फ रात में अच्छी निंद आएगी बल्कि आपका शरीर और स्किन दोनो लंबे समय तक हेल्थी बने रहेंगे। इतना ही नहीं आपकी बूढ़ा होने की प्रोसेस भी इससे धीमी हो जाएगी।

इन उपायों के अलावा अपने रोजमर्रा के खान पान पर ध्यान दें। हेल्थी डाइट लें। रोज वॉक और व्यायाम करें।

Back to top button